फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Vikram Thakur nephew of former Damoh MP Chandrabhan Singh committed suicide

MP News: दमोह में पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह के भतीजे ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Jun 2023 04:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Jun 2023 04:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दमोह जिले के पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह के भतीजे ने आत्महत्या कर ली है। मामले को लेकर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
MP News Vikram Thakur nephew of former Damoh MP Chandrabhan Singh committed suicide
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में बीजेपी के पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह के भांजे विक्रम ठाकुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना का कारण अज्ञात है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के असाटी वार्ड एक निवासी युवक का शव उसके ही घर में फंदे से झूलता मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। मृतक दमोह के पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह का भांजा है।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार दोपहर विक्रम पिता संजय ठाकुर 32 साल का शव घर में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला जांच में लिया है। इस मामले में परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, पड़ोसी दीपक नेमा ने बताया कि उनके पड़ोसी विक्रम ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में ही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह के बहनोई संजय ठाकुर दमोह जनपद कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थ थे। उनके निधन के बाद दूसरे बेटे अनुराग को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। चंद्रभान सिंह साल 2004 से 2009 तक दमोह लोकसभा से बीजेपी के सांसद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed