फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Vikas Yatra Rath's Wheels Stuck In Mud In Damoh, While MLA Was Busy In Praising Govt

MP News: दमोह में इधर विधायक गिनाते रहे उपलब्धियां, उधर विकास रथ का चक्का कीचड़ में फंसा

Fri, 17 Feb 2023 01:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 17 Feb 2023 01:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार विकास यात्राएं निकाल रही हैं। विधायक-सांसद समेत तमाम नेता सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। दमोह में दिलचस्प वाकया सामने आया। विधायक उपलब्धियां गिना रहे थे, वहीं विकास यात्रा रथ का पहिया कीचड़ में फंस गया। 

विज्ञापन
MP News: Vikas Yatra Rath's Wheels Stuck In Mud In Damoh, While MLA Was Busy In Praising Govt
दमोह में विकास यात्रा रथ का पहिया कीचड़ में फंस गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पूरे प्रदेश में विकास यात्राएं निकाल रही हैं। विधायक-मंत्री समेत सभी नेता सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। वहीं, प्रशासनिक अमला भी विकास यात्राओं के जरिये सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों की पहचान करने और जो छूट गए हैं, उन्हें जोड़ने का काम कर रहा है। दमोह में दिलचस्प घटना देखने को मिली। भाजपा विधायक सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे थे। वहीं, दूसरी ओर विकास यात्रा का रथ कीचड़ में फंस गया था। उसे निकालने के लिए ट्रेक्टर का सहारा लेना पड़ा। 

विज्ञापन


विकास यात्रा का रथ जनपद पंचायत हटा की ग्राम पंचायत बरखेरा चैन पहुंचा था। यहां गांव के बीचों-बीच हरिजन बस्ती में यह रथ कीचड़ में फंस गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से खींचकर रथ को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने सड़क पर फैले कीचड़ को लेकर रोष भी जताया। दूसरी ओर हटा के भाजपा विधायक पीएल तंतुवाय अपनी सरकार की विकास योजनाएं गिना रहे थे। ग्रामीण गांव में कीचड़ को लेकर नारकीय जीवन जीने का हवाला दे रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव का यही प्रमुख रास्ता है जो शैक्षणिक संस्थाओं, आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत भवन को जाता है। सड़क न होने के कारण यहां चार पहिया वाहन पहुंचना मुश्किल रहता है। स्थानीय लोगों ने सीसी निर्माण की मांग की तो वहीं विकास यात्रा का रथ बाहर निकलते ही उसे नेताओं के पास ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed