{"_id":"647b3d891412158ba70209cc","slug":"mp-news-vikas-failed-three-times-in-mppcs-passed-upsc-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: MPPCS में तीन बार असफल हुए विकास ने पास की UPSC, जानें कैसा रहा उनका संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: MPPCS में तीन बार असफल हुए विकास ने पास की UPSC, जानें कैसा रहा उनका संघर्ष
Sat, 03 Jun 2023 06:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Jun 2023 06:48 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में कटनी जिले के विकास एमपीपीसीएस में तीन बार असफल हुए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष करते रहे। अब उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विकास गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में विजयराघवगढ़ के विकास गुप्ता ने यूपीएससी की परीक्षा पास करते हुए देश भर में 468वां स्थान प्राप्त करते हुए पूरे मध्यप्रदेश और कटनी जिले का नाम रोशन कर दिया। हालांकि, विकास के लिए ये इतना आसान नहीं था। इसके पीछे विकास की जीतोड़ मेहनत और परिवार का आत्मविश्वास था, जिसकी वजह से वो आज इस मुकाम पर आ पहुंचे।
विज्ञापन
विकास गुप्ता ने बताया कि वे काफी गरीब परिवार से विलॉन्ग करते हैं। पिता जी होटल चलाते हैं, जिसके सहारे उनकी 12वीं तक की पढ़ाई सरस्वती स्कूल से और उच्च शिक्षा के लिए शहर से बाहर जाना पड़ा। अंत में यूपीएससी की तैयारी दिल्ली के विजन आईएएस में हिंदी मीडियम से की। विकास बताते हैं, उच्च शिक्षा के बाद से उनके द्वारा कई परीक्षा दी, जिसमें एमपीपीसीएस भी शामिल है। तीन बार असफलता मिलने के बाद उनका भरोसा डगमगाया था। लेकिन परिवार के आत्मविश्वास के चलते उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी और देश भर में 468वां स्थान लाकर अपना और परिवार का सपना पूरा किया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी की इच्छा लेकर तैयारियां करने वाले विकास ने कहा, उन्हें पता है वो आईपीएस अधिकारी का स्थान ही मिल पाएगा, जिसकी जिम्मेदारी निभाकर देश की सेवा करेंगे। बेहतर अधिकारी बनने के लिए आज विकास कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन से मुलाकात करते हुए उनके कार्य करने का अनुभव जाना। वहीं, कलेक्टर और एसपी ने भी विकास के तारीफ करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया कि विकास से मिलकर काफी अच्छा लगा उन्होंने यूपीएससी निकालकर कटनी जिले के का नाम पूरे देश में रोशन किया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने विकास की मेहनत की सराहना करते हुए अपने दिनो की यादें ताजा कर ली।
विज्ञापन
