{"_id":"61d2b04740e2d20109302e62","slug":"mp-news-video-of-notorious-crook-pappu-chatka-made-in-satna-jail-talking-on-phone-also-uploaded-on-instagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतना जेल में बना कुख्यात बदमाश पप्पू चटका का फोन पर बात करते वीडियो, इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतना जेल में बना कुख्यात बदमाश पप्पू चटका का फोन पर बात करते वीडियो, इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया
Mon, 03 Jan 2022 01:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:43 PM IST
सार
राजधानी के कुख्यात बदमाश पप्पू चटका का जेल में बात करते हुए का वीडियो सामने आया है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो डाला गया है। अब सवाल उठ रहा है कि जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
Bhopal: सतना जेल में बंद बदमाश का फोन पर बात करते वीडियो इंस्टाग्राम पर हुआ पोस्ट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के कुख्यात बदमाश पप्पू चटका का जेल में बात करते हुए का वीडियो सामने आया है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो डाला गया है। अब सवाल उठ रहा है कि जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा।
जानकारी के अनुसार बदमाश पप्पू चटका हत्या के जुर्म में जेल में बंद है। पप्पू को पिछले महीने 4 दिसंबर को भोपाल जेल से सतना सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। बदमाश इंस्टाग्राम पर सक्रिय बताया जा रहा है। वो अपने वीडियो अपडेट करता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पप्पू चटका फोन पर बात करता नजर आ रहा है। बदमाश ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर जेल से बात करते हुए का वीडियो अपलोड किया है। जेल से बात करते वीडियो में सेंट्रल जेल का मोनो भी नजर आ रहा है। ये वीडियो 22 दिसंबर को अपलोड करना बताया जा रहा है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो अपडेट करना मोबाइल के बिना संभव नहीं है। अब सवाल उठ रहा है कि जेल में मोबाइल कैसे मिला। अगर किसी और ने अपडेट किया है तो वीडियो कैसे बना। पप्पू सोशल मीडिया पर सक्रिय है और जेल, पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
बदमाश पप्पू अपनी दहशत फैलाने के लिए इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहता है। इससे पहले पप्पू चटका का एक और वीडियो डाला सामने आया था, जिसमें बदमाश किली युवक को मारता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में वो बोल रहा था कि डॉन का इंतजार तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है।