फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Three arrested along with a turtle with 12 nails and a two-headed snake worth Rs 2.5 crore

MP News: 12 नाखून वाला कछुआ और ढाई करोड़ के दो मुंह वाले सांप के साथ तीन गिरफ्तार, जानें तस्करी के पीछे की वजह

Mon, 02 Oct 2023 08:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 08:16 PM IST
सार

पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, जिनके पास से ढाई करोड़ रुपए मूल्य का दो मुंह वाला सांप (रेड सेंड बोआ) और बारह नाखून वाला कछुआ मिला। 

विज्ञापन
MP News: Three arrested along with a turtle with 12 nails and a two-headed snake worth Rs 2.5 crore
छिंदवाड़ा में कछुए और दो मुंहे सांप के तस्करों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में हैरान कर देने वाली तस्करी सामने आई है। यहां बारह नाखून वाले कछुए और दो मुंह वाले विशेष सांप की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन प्राणियों की तस्करी की वजह भी आपकों चौंका देगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के बड़चिचोली चौकी की पुलिस टीम ने काटोल नाके पर चेकिंग के दोरान बड़ी सफलता हासिल की। बीती रात पुलिस ने तीन संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, जिनके पास से ढाई करोड़ रुपए मूल्य का दो मुंह वाला सांप (रेड सेंड बोआ) और बारह नाखून वाला कछुआ मिला। जो तस्करी के लिए काटोल के जंगल से पकड़कर लाए गए थे। यह दोनों प्राणी संरक्षित वन्य प्राणी हैं। इसके चलते आरोपी आशिक (18), श्रीराम (54) और अजय (27) नामक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बताए उपयोग
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो मुंह वाला सांप यौन शक्तिवर्धक दवाई बनाने और 12 नाखून वाले कछुये का उपयोग सट्टे का नंबर निकालने व तंत्र-मन्त्र में किया जाता है। इन सब पर यकीन करने वाले लोगों को इन्हें बेचा जाता है। पुलिस कारवाई में चौकी प्रभारी एसआई आशीष भीमटे, आरक्षक निखिल उइके, अशोक, पुष्पेंद्र, भानु प्रताप नागेश, कपिल बघेल, सीमा मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed