फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The road got divided into two parts in the first rain in Katni

MP News: कटनी में पहली बारिश ने किए सड़क के दो हिस्से, भ्रष्टाचार की उखड़ी परत देखकर लोग अक्रोशित

Sun, 23 Jun 2024 01:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Jun 2024 01:23 PM IST
सार

कटनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित पहरूआ इलाके में बीती रात हुई बारिश ने 2 दिन पूर्व बनी गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की पोल खोलते हुए उसकी धज्जियां उड़ा दी हैं। आलम यह है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा बनाई गई सड़क 3 से 4 फीट नीचे धंस गई।

विज्ञापन
MP News: The road got divided into two parts in the first rain in Katni
दो हिस्सों में बंट गई सड़क, लोग परेशान - फोटो : अमर उजाा

विस्तार

मध्यप्रदेश में सक्रिय हुए मानसून ने कटनी नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। जिले में बीती रात हुई हल्की बारिश ने  2 दिन पहले सुधार कार्य में बनी नई सड़क को 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे में तब्दील करते हुए 2 हिस्सों में बांट दिया है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है, लो जल्द से जल्द सड़क को सही कराने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कटनी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित पहरूआ इलाके में बीती रात हुई बारिश ने 2 दिन पूर्व बनी गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की पोल खोलते हुए उसकी धज्जियां उड़ा दी हैं। आलम यह है कि सीवर लाइन कंपनी द्वारा बनाई गई सड़क 3 से 4 फीट नीचे धंस गई। सुबह स्थानीय लोगों की नींद खुली तो वे सड़क की हालत देखकर भौचक्के रह गए। वाहनों को निकलने में हो रही समस्या और पैदल चल रहे राहगीरों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


पहली बारिश से दो हिस्सो मे बांटी सड़क की शिकायत लोगों ने नगर निगम से लेकर पार्षद तक से की है, लेकिन उन्होंने लोगों को सिर्फ आश्वासन ही दिया है। बता दें कि कटनी नगर निगम क्षेत्र के करीब 104 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाने और उसमे पुनः व्यवस्थित रूप सड़क बनाने का कार्य गुजरात की जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था। जिसके लिए नगर निगम द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी को  96.50 करोड़ रुपए का ठेका दिया है। लेकिन, कंपनी द्वारा घटिया निर्माण ने भ्रष्टाचार की पोल मानसून की पहली बारिश ने हो खोलकर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed