फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Teacher arrested while doing liquor business in school hostel in Khargone

MP News: गजब किए गुरुजी...स्कूल छात्रावास को ही बना रखा था शराब कारोबार का अड्डा, गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 04:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 04:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में बच्चों को नैतिक शिक्षा की तालीम देने वाला एक शिक्षक ही अवैध शराब का कारोबार करते हुए पाया गया है। आरोपी शिक्षक के पास से आबकारी विभाग ने 21 पेटी शराब जब्त की है।

विज्ञापन
MP News Teacher arrested while doing liquor business in school hostel in Khargone
शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन के मंडलेश्वर से आबकारी विभाग ने एक छात्रावास में रहने वाले शिक्षक के कब्जे से  21 पेटी अवैध देशी शराब की जब्त की है। आबकारी विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि सरदार वल्लभ भाई पटेल छात्रावास से अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इस पर जिला कलेक्टर शिवराज सिंह के द्वारा खरगोन जिले के आबकारी वृत- महेश्वर, कसरावद और सनावद के संयुक्त आबकारी दल को इस पर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

विज्ञापन


इस संयुक्त आबकारी दल के द्वारा जब छात्रावास पहुंचकर खोजबीन की गई तो वहीं महाराष्ट्र के सतारा जिले से आकर छात्रावास के एक कमरे में रहने वाले उसी स्कूल के शिक्षक सागर पिता पोपटराव के कब्जे से अवैध देशी शराब की 21 पेटियां जब्त की गईं।  आरोपी शिक्षक ने शराब की पेटियों को अपने पलंग के अंदर छुपाकर बिस्तर से ढांपकर रखा था।
विज्ञापन


बताया जा कि आरोपी शिक्षक छात्रावास में रहकर अवैध शराब के कारोबार को संचालित कर रहा था। पकड़े गए शिक्षक और उसके साथी के पास से शराब तस्करी में उपयोग में लाए जाने वाली एक लग्जरी कार भी जब्त हुई है। अवैध शराब से जुड़े इस मामले में फिलहाल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शेष आरोपियों की तलाश भी जारी है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें कि पूरी कार्रवाई जिला कलेक्टर शिवराज सिंह के निर्देशन में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी दल के द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी शिक्षक सागर सस्ते को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह मंडलेश्वर के ही रहने वाले प्रदीप केवट से शराब बुलवाता है, जिसे प्रदीप अपनी लग्जरी कार मारुति स्विफ्ट क्रमांक MP-10, CB-0871 से लाकर उसे देता है। उसके बाद आबकारी दल द्वारा प्रदीप को गिरफ्तार कर शराब के अवैध परिवहन करने में इस्तेमाल हुए वाहन को भी जब्त किया गया। प्रदीप केवट द्वारा आबकारी दाल को बताया गया कि जब्त की गई शराब उसने जितेन्द्र पिता मुन्नालाल मकवाने के साथ मिलकर अखिलेश पिता रमेश जायसवाल निवासी डेडगांव से मंडलेश्वर बुलवाया था। फिलहाल, प्रदीप के साथ ही शिक्षक सागर सस्ते को गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

इधर, आबकारी उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि छह अगस्त को सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल स्कूल में बने हुए छात्रावास में एक शिक्षक रहते थे। यहीं शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ अवैध शराब के व्यापार में भी लिप्त थे। विभाग को सूचना मिलने पर वहां पर कार्रवाई की गई और वहां से 21 पेटी शराब जब्त की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह शराब जितेंद्र मकवाना एवं प्रदीप केवट निवासी नवलपुरा के साथ मिलकर यह काम करते हैं।


प्रदीप केवट द्वारा स्विफ्ट कार से शराब लाकर उसे दी गई थी और इस शराब को प्रदीप ही जितेंद्र के माध्यम से बेचता है। इस आधार पर सागर पिता पोपटराव निवासी महाराष्ट्र हाल मुकाम सरदार बल्लभभाई पटेल छात्रावास को गिरफ्तार किया गया। उससे मिली सूचना पर प्रदीप केवट को गिरफ्तार किया गया और प्रदीप के कब्जे से शराब का परिवहन करने में इस्तेमाल हुई स्विफ्ट कार को जब्त किया गया। कार्रवाई में प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह डेडगांव के रहने वाले अखिलेश से शराब मंगवाता है और जितेंद्र के साथ मिलकर उसे बेचता है। इस कार्रवाई में करीब 21 पेटी देशी शराब और स्विफ्ट कार को जब्त किया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत 7 लाख 84 हजार 500 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed