{"_id":"634263f5a985d832c4799ecf","slug":"mp-news-recruitment-satyagraha-yatra-of-unemployed-youth-reached-bhopal-from-indore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर से भोपाल पहुंची बेरोजगार युवाओं की भर्ती सत्याग्रह यात्रा, पुलिस ने शहर के बाहर ही रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर से भोपाल पहुंची बेरोजगार युवाओं की भर्ती सत्याग्रह यात्रा, पुलिस ने शहर के बाहर ही रोका
Sun, 09 Oct 2022 11:39 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:39 AM IST
सार
नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (एनईवाययू) के बैनर तले आयोजित बेरोजगार युवाओं की इंदौर से भोपाल पहुंची भर्ती सत्याग्रह यात्रा को खजूरी सड़क पर ही पुलिस ने रोक लिया है। इसके विरोध में युवा गार्डन के सामने ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
इंदौर से भर्ती सत्याग्रह यात्रा भोपाल पहुंची, पुलिस ने रोका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपीपीएससी और एमपी पीईबी की निलंबित भर्तियों को शीर्ष पूर्ण करने समेत अन्य मांगों को लेकर बेरोजगार युवाओं की भर्ती सत्याग्रह यात्रा इंदौर से भोपाल पहुंच गई। नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (एनईवाययू) के बैनर तले आयोजित बेरोजगार युवाओं की यात्रा को खजूरी सड़क पर ही पुलिस ने रोक लिया है। अब उनको आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। पुलिस खजूरी सड़क स्थित सगुन गार्डन से युवाओं को बाहर नहीं आने दे रही है। यहां पुलिस भी तैनात कर दी गई है। इसके विरोध में पीछे आ रहे युवा गार्डन के सामने भी धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, रास्ते में आ रहे युवाओं को पुलिस के रोकने पर नहीं रूकने पर उनको हिरासत में लिया गया।
सत्याग्रह यात्रा को पुलिस ने शहर के बाहर रोका
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती सत्याग्रह यात्रा संयोजक सुमित शर्मा ने बताया कि यात्रा पैदल ही 2 अक्टूबर को इंदौर से चली थी। जो शनिवार रात को भोपाल के खजूरी सड़क स्थित सगून गार्डन पहुंच गई थी। हमने प्रशासन से भोपाल में शांति पूर्वक मार्च कर शहजानी पार्क पर भर्ती सत्याग्रह शुरू करने की अनुमति मांगी थी। हमें पहले तो अनुमति देने से मना किया गया है। अब हमें खजूरी सड़क से आगे ही नहीं आने दिया जा रहा है। हमें सगून गार्डन में ही बंद कर रखा गया है। यात्रा में 250 से 300 बेरोजगार युवा शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारी यह यात्रा सोई सरकार को जगाने और अपना अधिकार पाने के लिए है।
पुलिस ने युवाओं को हिरासत में लिया
- फोटो : अमर उजाला
बता दें भर्ती सत्यागह यात्रा 21 सितंबर से भोलाराम चौराहे पर स्थित दीनदयाल पार्क से शुरू हुई। इस यात्रा में लंबे समय से अलग-अलग परीक्षा को लेकर संघर्ष कर रहे युवा शामिल है। इंदौर में सत्याग्रह कर रहे युवाओं की सुनवाई नहीं होने पर वह भोपाल के लिए निकले। युवाओं पीएससी, व्यापमं, शिक्षक, पटवारी, एसआई, कांस्टेबल, एग्रीकल्चर से संबंधित भर्ती कराने और रोके रिजल्ट जारी करने की मांग की है।
यह है मांगें
यह है मांगें
- ओबीसी आरक्षण केस की नियमित सुनवाई शुरू हो और जल्द से जल्द निर्णय के लिए प्रयास किए जाएं।
- मध्य प्रदेश पीएससी की 2019 के परिणाम शीघ्र घेषित कर प्रक्रिया पूर्ण की जाए। इसी तरह राज्य सेवा 2020 मुख्य परीक्षा और 2021 प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएं।
- राज्य वन सेवा 2019, 2020 और 2021, राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा अतिशीघ्र पूर्ण की जाए।
- एमपी पीएससी 2022 की सभी परीक्षाओं के नोटिफिकेशन अतिशीघ्र घोषित किए जाएं।
- पीईबी द्वारा सभी बैकलॉग पदों सहित आगामी भर्ती परीक्षा कैलेण्डर जारी किया जाए।
- प्रदेश के बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस, एनआरएचएम के खाली पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाए।
- शिक्षक भर्ती वर्ग-1 और वर्ग-2 में पदों की वृद्धि कर द्वितीय काउंसलिंग शुरू की जाए।
- एमपीटीईटी वर्ग 3 में पदों की संख्या 51 हजार की जाए।
- एमपी कांस्टेबल की 15 प्रतिशत वेटिंग के साथ मेरिट लिस्ट अतिशीघ्र जारी की जाए।
- बढ़ाई गई सेवानिवृत्ति आयु को कम कर 58 वर्ष किया जाए।
- संविदा नियुक्ति पर पूर्ण रोक लगे, जिससे युवा को स्थायी रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
- वेतन में 70, 80, 90 प्रतिशत का प्रावधान खत्म करके, पूर्व वेतन दिया जाए।
- असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्तियां निकाली जाएं।
- नार्मलाइजेशन की प्रक्रिया खत्म की जाए।
- पीईबी की किसी भी भर्ती में सिलेबस का प्रारूप रिवाइज किया जाए। जैसा पीएससी में है। इसमें एमपी से जुड़े सवालों को बढ़ाया जाए।
- एमपी के युवाओं को नौकरी देने के सीएम शिवराज के 2020 के बयान पर आवश्यक कानूनी प्रावधान तैयार कर लागू किया जाए।
