फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सुबह सीएम ने निर्देश दिए, शाम को भोपाल में पुलिस ने हुक्का लाउंज पर दी दबिश

Sun, 09 Oct 2022 12:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 09 Oct 2022 12:13 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में हुक्का लाउंज और अवैध नशा का कारोबार करने वालो पर पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है। शहर में अलग-अलग जगह पुलिस की कार्रवाई चल रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
MP News Police raid on hookah lounge in Bhopal, CM directs strict action
भोपाल में हुक्का लाउंज में पुलिस ने दी दबिश - फोटो : अमर उजाला

भोपाल के सभी इलाकों में पुलिस ने 35 हुक्का लाउंज और रेस्टारेंट पर दबिश दी। यहां से अवैध हुक्का सामग्री की जब्ती बनाई और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस के अधिकारियों के निर्देश पर हबीबगंज, शाहपुरा, रातीबड़, टीटी नगर, जहांगीराबाद के हुक्का लाउंज और रेस्टारेंट में रेड की। एमपी नगर में पुलिस ने पांच हुक्का लाउंज पर कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अयोध्या नगर में दो होटलों में दबिश दी गई। साथ ही आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान संचालकों को समझाई भी दी गई। 


 

MP News Police raid on hookah lounge in Bhopal, CM directs strict action
भोपाल पुलिस द्वारा हुक्का लाउंज से जब्त सामग्री - फोटो : अमर उजाला

कोहिफिजा थाना क्षेत्र में भी हुक्का लाउंज पर पुलिस ने कार्रवाई की। यहां पर भोजिन रेस्टारेंट लालघाटी पर एक व्यक्ति हुक्का पीते हुए मिला। सुखवीर काम्पलेक्स एयरपोर्ट रोड पर भी मियाउ कैफ के संचालक द्वारा भी अवैध हुक्का पिलाया जा रहा था। यहांप र आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 
 

MP News Police raid on hookah lounge in Bhopal, CM directs strict action
भोपाल में हुक्का लाउंज में पुलिस ने दी दबिश - फोटो : अमर उजाला

बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह ही कानून व्यवस्था को लेकर सभी जिला अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें सीएस, डीजीपी समेत गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए थे। सीएम ने दुराचारियों को तबाह करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ ही हुक्का लाउंज को तुरंत बंद कराने, अवैध नशा का कारोबार करने वालो पर कार्रवाई करने को कहा है। इसके लिए उन्होंने सूचना तंत्र मजबूत करने और सूचना देने वालों को इनाम देने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और बहन-बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को पूरी तबाह करने के निर्देश दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP News Police raid on hookah lounge in Bhopal, CM directs strict action
भोपाल में हुक्का लाउंज में पुलिस ने दी दबिश - फोटो : अमर उजाला
सीएम के सुबह निर्देश के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें इससे पहले सीएम ने 2 अक्टूबर को नशामुक्ति अभियान की शुरुआत करने के समय भी हुक्का लाउंज बंद करने की बात कही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed