फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Prisoners will also be released in the state on Babasaheb Ambedkar and Gandhi Jayanti

MP News: प्रदेश में बाबा साहब अंबेडकर और गांधी जयंती पर भी कैदियों की रिहाई होगी

Fri, 02 Sep 2022 11:51 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 02 Sep 2022 11:51 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में अच्छे व्यवहार, आचरण के चलते पूर्व रिहाई का लाभ अब साल में चार बार मिलेगा। सरकार अब 14 अप्रैल बाबा साहब अंबेडकर और 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन भी कैदियों को रिहाई करेगी।
 

विज्ञापन
MP News: Prisoners will also be released in the state on Babasaheb Ambedkar and Gandhi Jayanti
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कैदियों की रिहाई की नई नीति बनी है। इसमें 14 अप्रैल बाबा साहब अंबेडकर और 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर भी कैदियों को रिहाई होगी। कैदियों को साल में  चार अवसर मिलेंगे। 
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश में पूर्व में लागू वर्ष 2012 की नीति में साल में दो बार आजीवन कारावास काट रहे बंदियों के रिहाई की नीति के अनुसार लाभ मिल रहा था। इसमें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी गणतंत्र दिवास पर कैदियों की रिहाई की जाती थी जिला स्तरीय समिति की अनुशंसानुसार जेल मुख्यालय द्वारा कार्यवाही की जाती थी। अब वर्ष में चार बार 15 अगस्त, 26 जनवरी, 14 अप्रैल और 2 अक्टूबर को नवीन नीति के प्रावधान तथा जिला स्तरीय समिति एवं जेल मुख्यालय की अनुशंसा पर राज्य सरकार की अनुमति से की जाएगी।
विज्ञापन

 
सरकार ने नई रिहाई नीति में यह सख्त प्रावधान भी किए है कि बच्चियों से दुष्कर्म करने वालों, सामूहिक दुष्कर्म के दोषी, आतंकी और नशीले पदार्थ के अवैध व्यापार के मामले में आजीवन सजा काट रहे बंदियों को अब आखिरी सांस तक जेल में ही रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed