{"_id":"63bd5e55285aa551237b1f43","slug":"mp-news-posters-of-kamal-nath-and-freedom-fighters-torn-in-niwari-congress-leaders-furious","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: निवाड़ी में कमलनाथ और स्वतंत्रता सेनानियों के पोस्टर फाड़े, भड़के कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: निवाड़ी में कमलनाथ और स्वतंत्रता सेनानियों के पोस्टर फाड़े, भड़के कांग्रेस नेता
Tue, 10 Jan 2023 06:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:17 PM IST
सार
पोस्टर फाड़ने की घटना पृथ्वीपुर थाना इलाके में बीती रात हुई। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें थी। पृथ्वीपुर में अमर सिंह राठौर की स्मृति में प्रत्येक वर्ष वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराया जाता है।
विज्ञापन
निवाड़ी में कमलनाथ के पोस्टर फाड़े
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में वॉलीबॉल स्पर्धा को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए पूर्व सीएम कमलनाथ व अन्य नेताओं के पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। इससे कांग्रेस नेता भड़क गए हैं। उन्होंने धरना देकर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस जेल भरो आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
पोस्टर फाड़ने की घटना पृथ्वीपुर थाना इलाके में बीती रात हुई। पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें थी। पृथ्वीपुर में अमर सिंह राठौर की स्मृति में प्रत्येक वर्ष वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराया जाता है। इस बार स्पर्धा 18 से 20 जनवरी को होना है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के पुत्र नितेंद्र राठौर हैं आयोजक
इस स्पर्धा के संयोजक कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र राठौर हैं। अज्ञात लोगों द्वारा पोस्टर फाड़ने की खबर मंगलवार सुबह आग की तरह फैल गई। इससे कांग्रेसियों में रोष व्याप्त हो गया। काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
