{"_id":"63bac33f9571ea2dce5fe632","slug":"mp-news-police-arrested-six-accused-who-committed-many-crimes-including-two-robberies","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दो लूट समेत कई अपराध को अंजाम देने वाले छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, बाइक-मोबाइल और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दो लूट समेत कई अपराध को अंजाम देने वाले छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, बाइक-मोबाइल और नकदी बरामद
Sun, 08 Jan 2023 06:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 08 Jan 2023 06:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनसे बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जिनसे चार बाइक, छह मोबाइल, चाकू और नकदी बरामद हुई है। आरोपी बड़वारा थाना के मुडेहरा ग्राम के यात्री प्रतीक्षालय के समीप 29 दिसंबर की रात पटवारी सुरेश सिंह से चाकू की नोक पर बाइक लूट लिए थे।
विज्ञापन
बता दें कि घटना से भयभीत पटवारी ने पुलिस से शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई थी, जिससे बदमाशों के हौंसले बुलंद हो गए। बेखौफ बदमाशों ने तीन जनवरी को उसी जगह पर कटनी से काम करके लौट रहे अजय सिंह को रोककर धारदार हथियार से हमला कर उनसे बाइक और नकदी लूटकर वहां से रफूचक्कर हो गए। पूरे घटनाक्रम पर बड़वारा पुलिस ने दोनों मामले पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 18/23, 341, 392 और 394 समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
वहीं, मामला जैसे से एसएसपी सुनील जैन के संज्ञान में आया तो उन्होंने एएसपी, सीएसपी और तीन थानों के प्रभारियों की टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के दिशा-निर्देश दिए। इस पर कटनी पुलिस ने दो दिन के अंदर ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर एनकेजे और रंगनाथ थाना क्षेत्र के संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उन्होंने घटना करना कबूला। आरोपियों में चार बालिग और दो युवक नाबालिग बताए गए, जिन्हें पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
