फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Nurse of Bhopal Narmada Hospital commits suicide, police engaged in investigation, update news

MP News: नर्मदा अस्पताल की नर्स ने हॉस्टल में एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगाकर सुसाइड किया, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 20 Nov 2022 12:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 20 Nov 2022 12:54 PM IST
सार

24 वर्षीय विशाखा नर्मदा अस्पताल में नर्स के पद पर काम करती थी। वह मूलत: नर्मदापुरम की रहने वाली है। शनिवार रात को ड्यूटी करने के बाद अस्पताल से अपने हॉस्टल गई। रात को साथी नर्स ने उसका दरवाजा किसी काम से खटखाया, लेकिन विशाखा ने दरवाजा नहीं खोला।

विज्ञापन
MP News: Nurse of Bhopal Narmada Hospital commits suicide, police engaged in investigation, update news
भोपाल में नर्स ने सुसाइड किया - फोटो : Social Media

विस्तार

राजधानी भोपाल के निजी नर्मदा अस्पताल की नर्स के एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगाकार सुसाइड करने का मामला सामने आया है। नर्स ने ड्यूटी से अस्पताल के हॉस्टल में आकर यह कदम उठाया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय विशाखा नर्मदा अस्पताल में नर्स के पद पर काम करती थी। वह मूलत: नर्मदापुरम की रहने वाली है। शनिवार रात को ड्यूटी करने के बाद अस्पताल से अपने हॉस्टल गई। रात को साथी नर्स ने उसका दरवाजा किसी काम से खटखाया, लेकिन विशाखा ने दरवाजा नहीं खोला। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। जिसके बाद दरवाजा खुलवाया गया तो नर्स अचेत पड़ी हुई थी। तुरंत पुलिस को सूचना देकर विशाखा को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में विशाखा के एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई। पुलिस को उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


वहीं, विशाखा के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की जांच करने की मांग की है। परिजनों ने घटना की सूचना देरी से देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें एक साल पहले नर्मदा अस्पताल के ही डॉक्टर दीपक वर्मा की संदिग्ध हालात में कार में लाश मिली थी। वर्मा के ड्यूटी पर नहीं आने पर उनसे संपर्क किया गया। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। जिसके बाद उनकी लाश अस्पताल के सामने ही कार में मिली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed