फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Narottam said after Congressmen left the party – Rahul got a hole in his boat, one by one the passeng

MP News: राहुल की नाव वाली फोटो पर नरोत्तम का तंज, बोले नाव में छेद हो गया, एक-एक कर यात्री उतर रहे हैं

Tue, 20 Sep 2022 01:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Sep 2022 01:19 PM IST
सार

राहुल गांधी के नाव वाले वीडियो पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नाव में छेद हो गया है। इसी वजह से एक-एक कर यात्री उतरकर जा रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Narottam said after Congressmen left the party – Rahul got a hole in his boat, one by one the passeng
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निशाने पर एक बार फिर कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी आ गए हैं। मिश्रा के निशाने पर वह वीडियो है, जिसे कांग्रेस ने जारी किया है। इसमें राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान केरल में ड्रैगन बोट चलाते नजर आ रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की नाव मझधार में लेकर कौन गया? डगमगा क्यों रही है? अभी तक चला कौन रहा था? इनके पूर्वज अच्छी खासी नाव देकर गए थे। अब तो पूरी नाव डगमगाने लगी है।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और अब अरुणोदय चौबे ने भी कांग्रेस छोड़ दी। राहुल गांधी को कमलनाथ और अजय सिंह राहुल भैया दोनों की सोच देखेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि कांग्रेस की नैया क्यों डगमगा रही है। मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की नाव में छेद हो गया है। एक-एक करके सारे यात्री उतरकर जा रहे हैं। जिम्मेदार भी वो खुद है। स्वयं को आत्ममंथन करने की जरूरत है।
विज्ञापन

 
किसानों से माफी मांगे राहुल गांधी

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी पहले भी झूठ बोलने आए थे। इसी मध्यप्रदेश में दस दिन में दो लाख रुपये का कर्ज माफ करने का बोल गए थे। जब वे अंदर घुसे तो किसानों से माफी मांगे। किसान डिफॉल्टर हो गए। दस दिन में किसानों का कर्जा क्यों माफ नहीं किया? यदि किसी का कर्जा माफ किया हो तो उसे अपनी पदयात्रा में राहुल गांधी साथ चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस वजह से राहुल के नाम का प्रस्ताव पास नहीं हुआ
प्रदेश कांग्रेस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन का निर्णय सोनिया गांधी पर छोड़ा है। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि यहां के अनुभवी नेताओं को पता है कि राहुल गांधी कांग्रेस को डूबो देंगे। इसी वजह से राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव पास न तो किया और न ही करेंगे। मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी कह रहे हैं कि पदयात्रा से वोट नहीं मिलते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed