फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Narottam Mishra To Visit Hindu Leader's Home In Khandwa, AIMIM Raises Questions

MP News: ‘आधे घंटे में मुसलमानों से निपट लेंगे’ के समर्थक हिंदू नेता के घर जाएंगे गृहमंत्री, AIMIM को आपत्ति

Fri, 16 Dec 2022 04:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 16 Dec 2022 04:16 PM IST
सार

खंडवा में आधे घंटे में मुसलमानों से निपट लेंगे कहने वाले हिंदू नेता के घर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के भोजन के कार्यक्रम पर AIMIM ने आपत्ति उठाई है। ट्विटर पर ओवैसी ने भी इस मुद्दे को रीट्वीट कर हवा दे दी है। 
 

विज्ञापन
MP News: Narottam Mishra To Visit Hindu Leader's Home In Khandwa, AIMIM Raises Questions
नरोत्तम मिश्रा और अशोक पालीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के खंडवा दौरे से पहले ही उनके कार्यक्रम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसल्मिन यानी AIMIM ने मिश्रा के कार्यक्रम का लेटर पोस्ट करते हुए पुलिस के सामने मुसलमानों से आधे घंटे में निपट लेने की धमकी देने वाले नेता के घर गृहमंत्री के भोजन कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं। AIMIM का आरोप है कि ऐसा कर मुस्लिमों का नरसंहार करने के लिए सरकार खुद ही प्रेरित कर रही है। यह संविधान और लोकतंत्र पर काला धब्बा है। मुस्लिमों के साथ बड़ा अन्याय है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को बुरहानपुर और खंडवा के दौरे पर हैं। बुरहानपुर से खंडवा आकर शाम को स्थानीय नेता अशोक पालीवाल के घर भोजन करेंगे। यह अशोक पालीवाल वही शख्स हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले खंडवा में सीएसपी कार्यालय का घेराव किया था। हिंदू संगठनों ने कुछ मांगों को लेकर पुलिस का घेराव किया था। इस दौरान पालीवाल के साथ मौजूद एक नेता ने धमकी भरे अंदाज में कहा था कि आप आधे घंटे पुलिस को हटा लो हम इनसे निपट लेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईएम की स्टेट यूनिट ने उठाए सवाल
ओवैसी की पार्टी की स्टेट यूनिट ने यह मुद्दा उठाया है। ट्वीट में कहा है कि मुस्लिमों के नरसंहार की बात करने वालों को सरकार प्रोत्साहित कर रही है। यह संविधान और लोकतंत्र पर काला धब्बा है। मुस्लिमों के साथ यह बड़ा अन्याय है। इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसे रीट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed