फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: MP cadre IPS Shailesh Singh accused of grabbing property

MP News: IPS अफसर शैलेष सिंह पर 90 साल की मां ने लगाया प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप, हाथ जोड़कर सरकार से मांगी मदद

Sun, 30 Oct 2022 05:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 30 Oct 2022 05:23 PM IST
सार

मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी शैलेष सिंह पुलिस रिफॉर्म के विशेष पुलिस महानिदेशक है। उनका संपत्ति का विवाद चल रहा है। इससे पहले उनके भाई ने पुलिस और मानव अधिकार आयोग में शिकायत की थी। अब उनकी मां के रिकॉर्डेड वीडियो सामने आए हैं। 

विज्ञापन
MP News: MP cadre IPS Shailesh Singh accused of grabbing property
आईपीएस शैलेष सिंह की मां कैलाशी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश कैडर के 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी और विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेष सिंह पर प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप लगे हैं। यह आरोप उनकी ही 90 साल की बुजुर्ग मां कैलासी देवी ने लगाए हैं। इससे पहले उनके बड़े भाई ने भी शैलेष सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। अब उनकी मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह सरकार से हाथ जोड़कर मदद मांग रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी शैलेष सिंह पुलिस रिफॉर्म के विशेष पुलिस महानिदेशक है। उनका संपत्ति का विवाद पिछले कुछ समय से चल रहा है। उनके बड़े भाई ने कुछ दिन पहले पुलिस और मानव अधिकार आयोग में शिकायत की थी। अब उनकी मां के रिकॉर्डेड वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में उनकी मां छोटे बेटे शैलेष सिंह और बेटी पर संपत्ति हड़पने का आरोप लगा रही है। वह वीडियो में कह रही है कि शैलेष डीजी है। दोनों हमको बहुत परेशान करते हैं। जबरदस्ती पैसा मांगते हैं। पांच लाख रुपये ले गए। जिस मकान में हम लोग रहते हैं, वह जबरदस्ती घर से निकालना चाहते हैं। एक अन्य वीडियो में वह खुद को 90 साल की बताकर मदद की गुहार लगा रही है। वह कह रही है कि हम अपने बड़े बेटे के साथ रहते हैं। सरकार हमारी मदद करें। शैलेष सिंह पर आरोप लगाया कि पहले उनसे जबरन पांच लाख रुपये ले लिए और अब संपत्ति हड़पना चाह रहे हैं। शैलेष सिंह पर परिवार ने भोपाल और गोरखपुर की प्रॉपर्टी पर भी कब्जा कर किराये पर चलाने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
स्पेशल डीजी शैलेश सिंह के बड़े भाई कमलेश सिंह भोपाल के नेहरू नगर में रहते हैं। उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर और मध्यप्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में शैलेष सिंह पर प्रताड़ना का आरोप है। कमलेश का आरोप है कि शैलेष ने अपने पद का दुरुपयोग कर झूठे आरोप लगाकर थाने में बंद करवाने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। 2010 में पिता की मृत्यु हो गई थी। पिता शिक्षा विभाग में पदस्थ थे। मां के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसा जमा हैं। कमलेश सिंह ने शिकायत में बताया कि मां ने पिता के पैसे जब उन्हें नहीं दिए तो उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed