फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Mother and son arrested with brown sugar worth 50 lakhs

MP News: 50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ मां बेटे गिरफ्तार, 505 ग्राम नशीला पदार्थ लेकर अकोला जा रहे थे दोनों

Wed, 03 May 2023 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 May 2023 07:51 PM IST
सार

रतलाम में तस्कर मां-बेटे के पास से पचास लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की है। महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं, जो मंदसौर से 505 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर इंदौर से होकर अकोला जा रहे थे। रतलाम में मां-बेटे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन
MP News: Mother and son arrested with brown sugar worth 50 lakhs
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पुलिस ने रतलाम में तस्कर मां-बेटे के पास से पचास लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की है। आरोपी महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं, जो मंदसौर से 505 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर इंदौर से होकर अकोला जा रहे थे। रतलाम में मां-बेटे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय अफजल और उसकी मां मल्लिका खातून अकोला जिले के अकोट फैल के रहने वाले हैं। अफजल के खिलाफ अकोला में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। यह अपने क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचने का काम करते हैं। इन दोनों ने मंदसौर के शख्स से 505 ग्राम ब्राउन शुगर खरीदी जिसे लेकर यह लोग अकोला के लिए निकले थे।
विज्ञापन


रतलाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस से इन दो लोग, ब्राउन शुगर लेकर इंदौर की तरफ जा रहे हैं। जिस पर पुलिस ने बस में दोनों की तलाशी ली तो इनके पास से 505 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पचास लाख है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इन तस्करों की कड़ियां जोड़ने में लगी है कि आखिर ये कौन नशे के सौदागर हैं जिनके तार मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक फैले हुए हैं। पुलिस को मंदसौर और रतलाम के दो आरोपियों की तलाश है। पुलिस को इस मामले में कुछ और भी आरोपी होने की बात सामने आई है, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed