फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Lord Shiva's idol stolen from ancient temple

MP News: प्राचीन मंदिर से भगवान शिव की मूर्ति चोरी, पुजारियों में रोष, पुलिस चोर को तलाशने में जुटी

Wed, 01 Feb 2023 10:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 10:51 PM IST
सार

मंदिर के पुजारी नारायण गोस्वामी के अनुसार ऋण मुक्तेश्वर मंदिर अति प्राचीन है। उन्होंने कहा कि वे रोजाना की तरह बुधवार सुबह जब पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्हें मंदिर में भगवान की मूर्ति नहीं दिखी।

विज्ञापन
MP News: Lord Shiva's idol stolen from ancient temple
नर्मदा नदी के बेक वाटर के बीच स्थित ऋण मुक्तेश्वर मंदिर से भगवान शिव की मूर्ति चोरी हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी में स्थित प्राचीन ऋण मुक्तेश्वर शिव मंदिर से भगवान शिव की मूर्ति चोरी हो गई। मामला हैरान करने वाला है, क्योंकि मंदिर नर्मदा के बेक वाटर में पानी के बीचोंबीच स्थित है, जहाँ नाव से जाना पड़ता है। सुबह पुजारी पूजा करने पहुंचे तो चोरी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बड़वानी के राजघाट पर नर्मदा नदी के बेक वाटर के बीच स्थित ऋण मुक्तेश्वर मंदिर से भगवान शिव की मूर्ति चोरी हो गई। मंदिर के पुजारी नारायण गोस्वामी के अनुसार ऋण मुक्तेश्वर मंदिर अति प्राचीन है। उन्होंने कहा कि वे रोजाना की तरह बुधवार सुबह जब पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्हें मंदिर में भगवान की मूर्ति नहीं दिखी। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि जिस किसी ने यह हरकत की है उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि राजघाट के समीप नर्मदा के बेक वाटर के बीच बने मंदिर से किसी ने मुख्य शिवलिंग के पास रखा छोटा शिवलिंग चुराया है। सूचना मिलते ही हम लोग यहां पहुंचे और हमने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल मामला पंजीबद्ध कर लिया है, और चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed