फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Lokayukta organization files case against former IAS Radhe Shyam Julania

MP News: मध्यप्रदेश के सबसे ताकवतर IAS अफसर रहे राधेश्याम जुलानिया पर भ्रष्टाचार का आरोप, जानिए क्या है मामला

Fri, 28 Oct 2022 02:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 28 Oct 2022 02:23 PM IST
सार

जुलानिया पर जल संसाधन विभाग के सब-कॉन्ट्रेक्टर फर्म अर्नी इन्फ्रा से 99.50 लाख रुपये अपने बैंक खाते में लेने का आरोप है। इस मामले में जुलानिया के साथ ही उनकी पत्नी अनिता जुलानिया, उनकी बेटी लावण्या जुलानिया को भी आरोपी बनाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
MP News: Lokayukta organization files case against former IAS Radhe Shyam Julania
मध्य प्रदेश लोाकयुक्त संगठन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सबसे ताकतवर IAS अफसर रहे राधेश्याम जुलानिया भ्रष्टाचार के आरोपों में फंस गए हैं। लोकायुक्त ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलानिया पर जल संसाधन विभाग के सब-कॉन्ट्रेक्टर अर्नी इन्फ्रा से 99.50 लाख रुपये अपने बैंक खाते में सीधे लेने का आरोप है। इस मामले में जुलानिया के साथ ही उनकी पत्नी अनिता जुलानिया, उनकी बेटी लवण्या जुलानिया को भी आरोपी बनाने की मांग शिकायत में की गई है।

विज्ञापन


भोपाल के सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद जैन ने लोकायुक्त को दो अगस्त को शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि जुलानिया जिस बंगले में रहते हैं, उसका भूखंड उन्होंने अपने और पत्नी के नाम खरीदा। भूखंड खरीदने के लिए पैसा अर्नी इन्फ्रा के खाते से अलग-अलग बैंक खातों में घुमाकर जुलानिया के खाते में भेजा गया। शिकायत के अनुसर जनवरी 2021 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने अर्नी इंफ्रा के मालिक आदित्य त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। ईडी ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि अर्नी इन्फ्रा मुखौटा फर्म है, जो जल संसाधन विभाग के सबसे बड़े ठेकेदार राजू मेंटाना के लिए काम करती है।  
विज्ञापन


93 करोड़ के काम सब लेट किए
शिकायत में आरोप है कि अर्नी इंफ्रा को मेंटाना ने 93 करोड़ रुपये के काम सबलेट किए थे। जुलानिया लंबे समय तक जल संसाधन विभाग के मुखिया रहे हैं। उनके कार्यकाल में मेंटाना को करोड़ों रुपये के काम दिए गए। शिकातयकर्ता ने आरोपों के कथित प्रमाण भी लोकायुक्त को दिए हैं। शिकायत के अनुसार जुलानिया जब जल सांसधान विभाग में थे, उस समय उनकी बेटी लवण्या हैदराबाद मे मेंटाना की ही एक कंपनी में जॉब कर रही थी। इसकी जानकारी जुलानिया ने राज्य सरकार को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलानिया को पहले हटाया, दोबारा दी जिम्मेदारी 
शिकायत में आरोप है कि राज्य सरकार ने 22 अगस्त 2016 को जुलानिया को जल संसाधन विभाग से हटाया। आईएएस पंकज अग्रवाल को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। अग्रवाल ने मेंटाना कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया था। इसके बाद अग्रवाल को हटाकर दोबारा जुलानिया को विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। उन्होंने मेंटाना को दोबारा काम सौंप दिए। शिकायत में जुलानिया के बेटे अभिमन्यु जुलानिया को एक करोड़ रुपये विदेश भेजने की भी जांच की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed