फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   The SIT team arrived at the CSP office, broke the seal, and seized both physical and digital evidence.

नेहा पच्चीसिया: SIT टीम ने CSP ऑफिस की सील तोड़कर खोला ताला, दस्तावेज समेत डिजिटल साक्ष्य जब्त; जानें मामला

Mon, 31 Aug 2026 06:53 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 06:53 PM IST
सार

कटनी जमीन सौदेबाजी और पद के दुरुपयोग मामले में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद एसआईटी ने सीएसपी कार्यालय की तलाशी लेकर दस्तावेज, केस डायरी, रजिस्टर, सीसीटीवी डीवीआर, हार्ड ड्राइव और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। उपकरणों की फॉरेंसिक जांच होगी। 

विज्ञापन
The SIT team arrived at the CSP office, broke the seal, and seized both physical and digital evidence.
नेहा पच्चीसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में बहुचर्चित जमीन सौदेबाजी और पद के दुरुपयोग मामले में घिरीं निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां जिला न्यायालय से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई तो वहीं अब कटनी पहुंची SIT टीम ने सबूत जुटाने CSP ऑफिस में लगी सील तोड़ते हुए घंटों तक तलाशी अभियान चलाया और मौके से डिजिटल साक्ष्य समेत कागजी दस्तावेज जब्त किए हैं। इसमें हत्या से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें, केस डायरी, बीएनएसएस रजिस्टर और डिजिटल साक्ष्यों में सीसीटीवी DVR बॉक्स, टैपटॉप समेत अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। अब इन डिवाइसों की फॉरेंसिक जांच कर डिलीट डेटा भी खंगालते हुए सबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अघोरी महिला का खौफनाक कृत्य, जलती चिता से मांस खाने का दावा, गुस्साए साधु-संतों ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


दरअसल, कटनी के बहुचर्चित जमीन सौदेबाजी और पद के दुरुपयोग मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत याचिका जिला अदालत से खारिज होने के बाद रविवार को एएसपी अंजना तिवारी के नेतृत्व में 8 सदस्यीय एसआईटी टीम सीज पड़े सीएसपी कार्यालय पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्यालय का ताला खोलकर गहन तलाशी ली गई। वहीं कार्रवाई के दौरान टीम ने विवादित जमीन सौदे से जुड़े दस्तावेज, थाना कुठला की केस डायरियां, कार्यालयीन रजिस्टर, कंप्यूटर हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव सहित कई डिजिटल साक्ष्य जब्त किए। जांच एजेंसियां अब इन उपकरणों को फॉरेंसिक लैब भेजकर डिलीट किए गए डेटा और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इससे पहले प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने करीब दो दिन चली लंबी सुनवाई के बाद नेहा पच्चीसिया और सह-आरोपी क्षितिज राज बारापात्रे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। ऐसे में अब आरोपियों के पास मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर का दरवाजा खटखटाने का विकल्प बचा है। जब तक वहां से कोई राहत नहीं मिलती, पुलिस उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर सकती है। वहीं मामले में नामजद तीनों आरोपी निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी अब भी फरार हैं। तीनों पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। एसआईटी की टीमें साइबर सर्विलांस और तकनीकी इनपुट के आधार पर लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


SIT ने सीएसपी ऑफिस की सील तोड़ खोले ताले, जब्त किए डिजिटल और कागजी साक्ष्य।

SIT ने सीएसपी ऑफिस खोलकर दस्तावेज जब्त किए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed