फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Issued a tender of Rs 1.5 crore to buy flower garlands in the corporation

MP News: किसका स्वागत? भोपाल नगर निगम के पास स्ट्रीट लाइट के लिए पैसे नहीं, फूल-मालाओं के लिए है डेढ़ करोड़

Sun, 13 Nov 2022 03:36 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Nov 2022 03:36 PM IST
सार

भोपाल में कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स नहीं जल रही है। वजह यह है कि बिजली कंपनी ने बिल न जमा करने पर भोपाल नगर निगम की बत्ती गुल कर दी है। बिल जमा करने के स्थान पर अब भोपाल नगर निगम ने हार-मालाओं के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर निकाला है।  

विज्ञापन
MP News: Issued a tender of Rs 1.5 crore to buy flower garlands in the corporation
भोपाल नगर निगम का बजट पेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश अजब है और भोपाल गजब। भोपाल नगर निगम के पास स्ट्रीट लाइट का बिल जमा करने के लिए पैसा नहीं है। बिजली कंपनी ने कई मियाद देने के बाद कुछ इलाकों में बत्ती गुल कर रखी है। मंत्री भूपेंद्र सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा है। पिछले हफ्ते ही तो उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को बुलाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया था। ऐसी माली हालत में भी भोपाल नगर निगम के नेता और अफसर अब फूल-मालाएं खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर निकाला है।  
विज्ञापन


भोपाल नगर निगम की जनसंपर्क शाखा ने आठ नवंबर को फूल माला खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है। इसमें निविदाकर्ता से डेढ़ लाख रुपए धरोहर राशि की मांग की गई। चयनित ठेकेदार को एक साल तक फूल, माला, बुके, फ्लॉवर पॉट और अन्य सजावट के सामान की आपूर्ति करनी होगी। निगम ने टेंडर में साढ़े सात लाख रुपये की बैंक गारंटी मांगी है। इसके लिए तीस लाख रुपये के टर्न ओवर की शर्त भी रखी है। कुल मिलाकर भोपाल नगर निगम को डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करने होंगे इस मद में। यह हास्यास्पद है कि माली हालत खराब होने के बावजूद भी फूल-मालाओं पर इतना भारी-भरकम खर्च किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने कसा तंज
कांग्रेस प्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने भोपाल नगर निगम की माली हालत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भोपाल नगर निगम का दिवाला निकल रहा है। बिजली कंपनी का बिल नहीं भरा है। आधे भोपाल से उजाला गायब है। स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हैं। इसके बाद भी बीजेपी नेता डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की माला पहनाएंगे। यह तो बेशर्मी की इंतहा हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed