फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 'Iqbal' will remain elevated in Madhya Pradesh, tenure of CS Bains extended for six months

MP News: मध्यप्रदेश में ‘इकबाल’ ही रहेंगे बुलंद, रिटायरमेंट के दिन आया छह महीने कार्यकाल बढ़ाने का आदेश

Wed, 30 Nov 2022 01:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 30 Nov 2022 01:41 PM IST
सार

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस अब 30 मई तक पद पर बने रहेंगे। पहली बार मुख्य सचिव के रिटायरमेंट के दिन ही एक्सटेंशन का आदेश आया है। एक्सटेंशन पाने वाले बैंस मध्यप्रदेश के चौथे मुख्य सचिव हैं। इससे पहले आरपी कपूर, आर. परशुराम और बीपी सिंह को भी छह-छह माह का एक्सटेंशन मिला था। 

विज्ञापन
MP News: 'Iqbal' will remain elevated in Madhya Pradesh, tenure of CS Bains extended for six months
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 6 माह बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को लेकर खींचतान आखिरकार खत्म हो गई है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ही अगले छह माह के लिए प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया बने रहेंगे। बैंस बुधवार (30 नवंबर) को रिटायर होने वाले थे। लेकिन, रिटायरमेंट के दिन ही उनका कार्यकाल छह महीने बढ़ा दिया गया है। यह पहली बार हुआ है कि सीएस के रिटायरमेंट के दिन तक नए प्रशासनिक मुखिया के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने बुधवार को आदेश जारी किया। इसके तहत इकबाल सिंह बैंस अब 30 मई तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। यह पहली बार है कि मुख्य सचिव के पद को लेकर सेवानिवृत्ति के दिन तक असमंजस बना रहा। अब तक परिपाठी इस तरह रही है कि 15 दिन पहले ही नए मुख्य सचिव का नाम सामने आ जाता है या उसके कार्यकाल विस्तार का फैसला हो जाता था। नए सीएस के नाम को लेकर भोपाल से दिल्ली तक अटकलें लगती रहीं। 1989 बैंच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन का नाम भी चर्चा में आया। अनुराग जैन इस समय केंद्र में प्रतिनयिुक्ति पर हैं। इस दौरान जैन ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दो बार मुलाकात की। इस वजह से अटकलें तेज हो गई कि उनका सीएस बनना लगभग तय है। जैन इस समय केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप प्रोग्राम पीएम गति शक्ति मिशन संभाल रहे हैं। इस वजह से जैन के वापसी को लेकर संशय बना हुआ था।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की वजह से मिला एक्सटेंशन
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के एक्सटेंशन का बड़ा कारण प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव को माना जा रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इकबाल सिंह बैंस के ही एक्सटेंशन के पक्ष में थे। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव में अच्छा सामंजस्य है। बैंस मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अधिकारी भी हैं। चुनावी साल को देखते हुए प्रशासनिक जमावट की जाएगी। कांग्रेस की सरकार जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब अपनी सरकार बनाई तो 1985 बैच के आईएएस अधिकारी इकबाल सिंह बैंस को मुख्य सचिव बनाया था। इसके लिए छह अधिकारियों की वरिष्ठता को भी नजरअंदाज किया गया था। वह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं। इकबाल सिंह बैंस एक्सटेंशन लेने वाले चौथे मुख्य सचिव हैं। इससे पहले आरपी कपूर, आर परशुराम और बीपी सिंह को भी छह-छह माह का एक्सटेंशन मिल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed