फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: In one-sided love, a young man made a fatal attack on a girl student

MP News: एकतरफा इश्क में पागल सिरफिरे आशिक ने की छात्रा की जान लेने की कोशिश, डंडे से सिर फोड़ा

Wed, 30 Nov 2022 10:14 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Nov 2022 10:14 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा 11वीं में पढ़ती है और रोज की तरह स्कूल जा रही थी। तभी आशीष प्रजापति नामक युवक ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमले से छात्रा के सिर से खून बहने लगा तो आरोपी मौके से भाग गया। 

विज्ञापन
MP News: In one-sided love, a young man made a fatal attack on a girl student
एक तरफा प्रेम में युवक ने छात्रा पर किया जानलेवा हमला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक तरफा प्यार में पागल हुए सिरफिर आशिक ने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। छात्रा को गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। छात्रा ने महिला थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी फरार है। छात्रा पहले भी आरोपी की कई बार शिकायत कर चुकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा 11वीं में पढ़ती है और रोज की तरह स्कूल जा रही थी। तभी आशीष प्रजापति नामक युवक ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमले से छात्रा के सिर से खून बहने लगा तो आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा को पथरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


घायल छात्रा ने बताया कि आशीष प्रजापति नामक युवक उसे बीते तीन महीने से परेशान कर रहा था। कई बार उसने रोकने, बात करने की कोशिश भी की। पर मैंने कोई उत्तर नहीं दिया। वह एक तरफा प्रेम करता है। गांव के सरपंच तक से उसकी शिकायत की थी। बात युवक के परिजनों तक पहुंची थीं, जिन्होंने भरोसा दिलाया था कि अब वह परेशान नहीं करेगा। सोमवार को भी जब मैं स्कूल जा रही थी तब उसने मुझे रोका और खेत में ले जाने लगा। मैंने हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश की तो उसने डंडे से हमला कर दिया। छात्रा ने महिला थाने में युवक की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed