फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: IAS Veera Rana becomes the new administrative head of the state, gets additional charge of CS after B

MP News: IAS वीरा राणा प्रदेश की नई प्रशासनिक मुखिया, बैंस के सेवानिवृत्त होने पर कल मिलेगा अतिरिक्त प्रभार

Wed, 29 Nov 2023 09:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 29 Nov 2023 09:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश शासन ने वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्त होने पर 1988 बैच की महिला आईएएस वीरा राणा को प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए है। बैंस 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।  

विज्ञापन
MP News: IAS Veera Rana becomes the new administrative head of the state, gets additional charge of CS after B
वीरा राणा - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के तीन दिन पहले प्रदेश की नई मुख्य सचिव आईएएस वीरा राणा होगी। वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की दूसरी सेवावृद्धि 30 नवंबर को समाप्त हो रही हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार देने के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वीरा राणा के पास माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल तथा कृषि उत्पादन आयुक्त मध्य प्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) प्रभार है। सामान्य प्रशासन के आदेश के अनुसार उनको अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राणा बैंस के बाद मध्य प्रदेश में पदस्थ सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। वह 2024 में सेवानिवृत्त होगी। इससे पहले प्रदेश के आईएएस अधिकारी अजय तिर्की, संजय बंदोपाध्याय और अनुराग जैन का नाम भी मुख्य सचिव की रेस में था, लेकिन यह अधिकारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर है। इसमें अजय तिर्की दिसंबर 2023, संजय बंदोपाध्याय अगस्त 2024 और अनुराग जैन अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वहीं, सीएस के दावेदारों में मो.सुलेमान, आशीष उपाध्याय, विनोद कुमार, राजीव रजन, राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा और मलय श्रीवास्तव का नाम भी चल रहा था। 
विज्ञापन


वर्तमान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को दो बार सरकार ने सेवावृद्धि दी। वह 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन सरकार ने उनको  1 दिसंबर 2022 को 6 माह की सेवावृद्धि दे दी। इसके बाद 1 जून  2023 को दूसरी बार उनको सेवावृद्धि दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएस बनी तो होंगी दूसरी महिला मुख्य सचिव 
अभी सरकार ने वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार दिया है। प्रदेश में तीन दिसंबर को मतगणना होनी है। इसके बाद नई सरकार बन जाएगी। नई सरकार अपने अनुसार नया मुख्य सचिव बनाएगी। यदि वीरा राणा को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया जाता है तो वे दूसरी महिला सीएस होंगी। इसके पहले निर्मला बुच प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed