फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Home Minister Narottam Mishra said this big thing about BJP's Operation Lotus during Rahul's visit

MP News: राहुल की यात्रा के दौरान BJP के ऑपरेशन लोटस को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही यह बड़ी बात

Sat, 19 Nov 2022 11:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 19 Nov 2022 11:58 AM IST
सार

मिश्रा ने कहा कि निश्चिंत रहिए कोई नहीं जाएगा। संभाल कर रखने की भी जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ऐसा नहीं कुछ नहीं करती है। उनको अज्ञात आशंका अभी तक विधायकों ने उनके साथ किया, उसके कारण से है। और उनके नेतृत्व में अंगुली उठती है। अभी एक महीने पहले ही 17 विधायकों ने क्रास वोटिंग की है। अब तक कुल 38 विधायक  अलग-अलग कारण में बागी हो चुके है। उनकी चिंता स्वाभाविक है। गिनती करते रहे।

विज्ञापन
MP News: Home Minister Narottam Mishra said this big thing about BJP's Operation Lotus during Rahul's visit
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को दाखिल होने वाली है। इससे पहले प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। यात्रा के दौरान ऑपरेशन लोटस की अटकलों को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी बात कही है। मिश्रा ने कमलनाथ का नाम लिए बिना कहा कि निश्चिंत रहिए कोई नहीं जाएगा। संभाल कर रखने की भी जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ऐसा नहीं कुछ नहीं करती है। उनको अज्ञात आशंका अभी तक विधायकों ने उनके साथ किया है, उसके कारण से है। और उनके नेतृत्व में अंगुली उठती है। अभी एक महीने पहले ही 17 विधायकों ने क्रास वोटिंग की है।  गृहमंत्री ने कहा कि अब तक कुल 38 विधायक अलग-अलग कारण में बागी हो चुके है। उनकी चिंता स्वाभाविक है। गिनती करते रहे।
विज्ञापन

 
राहुल गांधी को धमकी भरा पत्र मिलने पर मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। सुरक्षा की दृष्टि से मैं उनको विश्वास दिलाना चाहता हूं। हमारी प्रतिबद्धता है। मिश्रा ने सवाल पूछते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति या सुरक्षा में चूक जैसी बाते बाहर कैसे आ रही है। यह पैदा कहां से हो रही है। इंदौर के जिस खालसा कॉलेज में कार्यक्रम है। 10 दिन पहले स्थिति बिगाड़ने के लिए उस खालसा कार्यक्रम में कौन गया था। क्यों उनके जख्मों को हरा किया गया। सीख संगत में जाकर इस तरह के वातावरण का निर्माण क्यों किया गया। यह भी राहुल गांधी को सोचना चाहिए।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि कमलनाथ जी ने ऐसा क्यों किया। छिंदवाड़ा में मंदिर की प्रतिकृति बनाई और उसको टुकड़े टुकड़े कर दिया। गजनबी और गौरी की तरह ऐसा क्यों कर रहे है। ऐसी आवेश की स्थिति कमलनाथ पैदा क्यों कर रहे है। मिश्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी की यात्रा कमलनाथ चाहते नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
मिश्रा ने सलकनपुर मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए है। माल भी बरामद हो गया। उनके पास से चोरी हुए 10 लाख 28 हजार रुपए बरामद हो गए है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
 
गृहमंत्री ने कहा कि अखलाक के मामले में सभी मुखर थे, दिल्ली में श्रद्धा का मर्डर करने वाले आफताब के मामले में में चुप्पी क्यों? यह तुष्टीकरण का ज्वलंत प्रमाण हैं  कि SC वर्ग की बिटिया के 35 टुकड़े कर दिए लेकिन किसी को भी पीड़ा नहीं। मिश्रा ने कहा कि बाटला एनकाउंटर पर सोनिया गांधी ने खूब आंसू बहाए थे। अब किसी के मन में ना  पीड़ा आई ना ही किसी ने अवॉर्ड वापस किए। प्रदेश वासियों को इस पर सोचना चाहिए। 


विधायक दल की बैठक को लेकर मिश्रा ने कहा कि बाकी के दल विधानसभा होने पर ही विधायक दल की बैठक बुलाते है। भारतीय जनता पार्टी सतत संपर्क वाली पार्टी है। जनता की सेवा वाली पार्टी है। नवाचार करती है। विधायक से नीचे तक फीडबेक लेकर ऊपर तक और सरकार के कामों को नीचे तक पहुंचाती है। पेसा एक्ट, प्रदेश में निकलने वाली यात्राएं, पार्टी के कार्यक्रम, विकास के कार्यक्रम की दृष्टि से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल की आज बैठक बुलाई है। जिन पर विस्तार से चर्चा होने वाली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed