{"_id":"647350c15936f9a132033b53","slug":"mp-news-high-speed-bus-overturned-at-bhavgarh-fante-in-mandsaur-three-women-passengers-died-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंदसौर के भावगढ़ फंटे पर तेज रफ्तार चार्टर्ड बस पलटी, तीन महिला मुसाफिरों की मौत, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंदसौर के भावगढ़ फंटे पर तेज रफ्तार चार्टर्ड बस पलटी, तीन महिला मुसाफिरों की मौत, 19 घायल
Sun, 28 May 2023 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 06:32 PM IST
सार
बस भोपाल से नीमच जा रही थी। स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बस फोरलेन के डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। 41 सीटर चार्टर्ड बस में नीमच के 17 यात्री और 20 यात्री मंदसौर के सवार थे। घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
बस पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के भाव गढ़फंटे पर रविवार को तेज रफ्तार बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं मंदसौर की रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि एक देवास जिले की है।
पुलिस के अनुसार घटना दलोदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे पर दोपहर करीब तीन बजे की है। बस भोपाल से नीमच जा रही थी। स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बस फोरलेन के डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई। 41 सीटर चार्टर्ड बस में नीमच के 17 यात्री और 20 यात्री मंदसौर के सवार थे। बस सुबह करीब 8 बजे भोपाल से निकली थी, जिसे 3 बजे करीब मंदसौर पहुंचना था कि करीब 18 किमी पहले यह हादसा हो गया। मृतकों में मंदसौर निवासी नंदकुंवर (66), गंगा बाई (55) और देवास निवासी गीताबाई (50) की मौत हुई है।
दलौदा थाना प्रभारी संजीव सिंह परिहार ने बताया कि बस रतलाम की ओर से मंदसौर की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद आम लोगों और जेसीबी की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल मंदसौर भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मंदसौर के चार्टर्ड कार्यालय को बंद कर कर्मचारी चले गए।