{"_id":"61d15dfaa36f08067d65d156","slug":"mp-news-guna-s-cmho-s-car-rammed-into-a-tanker-in-shivpuri-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गुना के सीएमएचओ की कार शिवपुरी में टैंकर में जा घुसी, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गुना के सीएमएचओ की कार शिवपुरी में टैंकर में जा घुसी, मौके पर ही मौत
Sun, 02 Jan 2022 01:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:40 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के गुना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत गौतम की शिवपुरी में सड़क हादसे में मौत हो गई। कोहरे की वजह से ड्राइवर को आगे चल रहा टैंकर नजर नहीं आया और कार टैंकर में जा घुसी।
विज्ञापन
Shivpuri: सड़क हादसे में गुना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत गौतम की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के गुना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत गौतम की शिवपुरी में सड़क हादसे में मौत हो गई। कोहरे की वजह से ड्राइवर को आगे चल रहा टैंकर नजर नहीं आया और कार टैंकर में जा घुसी।
कोहरे की वजह से शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमोला क्रमांक -1 पर सड़क हादसे में गुना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत गौतम की मौत हो गई। कोहरा इतना था कि ड्राइवर को आगे चल रहा टैंकर दिखाई नहीं दिया और उनकी कार पीछे से टैंकर में जा घुसी। हादसे में ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिस समय हादसा हुआ, उस समय डॉ. गौतम गुना से दतिया जा रहे थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा रविवार सुबह 8 बजे के करीब हुआ। टैंकर सड़क किनारे खड़ा था। जिस बोलेरो में डॉ. गौतम जा रहे थे, उसके ड्राइवर को कोहरे की वजह से सड़क पर खड़ा टैंकर नहीं दिखाई दिया। पीछे से टैंकर में बोलेरो के घुसने से ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है।