{"_id":"65ed9c7f30783d73650d0baf","slug":"mp-news-good-news-again-from-kuno-female-cheetah-gamini-gave-birth-to-five-cubs-2024-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: कूनो से फिर आई खुशखबरी, मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कूनो से फिर आई खुशखबरी, मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को दिया जन्म
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, श्योपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:24 PM IST
सार
भारत में दूसरे लॉट में लाए गए चीतों में शामिल पांच वर्षीय गामिनी ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।
विज्ञापन
1 of 2
श्योपुर में पांच चीता शावकों का जन्म हुआ है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से फिर खुशखबरी सामने आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। भारत में जन्मे चीतों की संख्या 13 हो गई है।
बता दें कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपने 'एक्स' हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। बताया गया कि भारत में दूसरे लॉट में लाए गए चीतों में शामिल पांच वर्षीय गामिनी ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। गामिनी को दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाया गया था।
2 of 2
श्योपुर में अपने शावकों के साथ गामिनी
- फोटो : X@byadavbjp
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह ने x पर लिखा कि हाई फाइव, कुनो! दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, उम्र लगभग 5 वर्ष, ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है। सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है।
बता दे 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से लाई गई दूसरी खेप में 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। जहां 12 चीतों में से एक मादा चीता गामिनी भी थी। 12 चीतों को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था। नर चीते पवन की तरह मादा चीता गामिनी भी कूनो की सीमा से बाहर चली जाती थी और कूनो नेशनल पार्क की टीमों के प्रयास से लौट आती थी। बता दें कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है। कूनो नेशनल पार्क में अब चीतों की संख्या 26 है, जिसमें 13 शावक और 13 वयस्क चीते शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।