{"_id":"65ed2bbee3917c4b6b0d5d78","slug":"technology-and-social-media-use-in-politics-2024-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: मोबाइल ऐप से कार्यकर्ताओं पर नजर रख रहे नेता, ऑनलाइन ट्रैक हो रहा पार्टी के लिए समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: मोबाइल ऐप से कार्यकर्ताओं पर नजर रख रहे नेता, ऑनलाइन ट्रैक हो रहा पार्टी के लिए समर्पण
राजनीति Politics में अब प्रोफेशनलिज्म तेजी से बढ़ रहा है। तकनीक के प्रभाव से अब राजनीति भी अछूती नहीं है। एक समय नई तकनीकों के नाम पर बिचकने वाले नेता भी अब तकनीक का उपयोग कर राजनीति कर रहे हैं। नई तकनीकों के उपयोग से कोई अपने कार्यकर्ताओं पर नजर रख रहा है तो कोई अपनी सोशल मीडिया मार्केटिंग कर रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले हमने शहर की प्रमुख टेक कंपनियों से बात की और जाना कि नेता उनसे किस तरह की सर्विसेस की डिमांड कर रहे हैं...
कार्यकर्ता की हर एक्टिविटी पर नजर रख रहा एप
डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट प्रशांत पटेल ने बताया कि हाल ही में हमसे कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं के काम पर नजर रखने के लिए एप बनवाए हैं। इनका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और यह कार्यकर्ताओं की हर गतिविधी को ट्रैक करते हैं। एक बार किसी कार्यकर्ता की जानकारी इसमें डालने के बाद यह नेताओं को उसके हर काम की रिपोर्ट देते रहते हैं। उदाहरण के लिए आप पार्षद, विधायक या फिर सांसद हैं तो आपके पास अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सूची है। इसमें आप हर कार्यकर्ता की जानकारी भरते हैं कि उसका नाम क्या है, मोबाइल नंबर वह काम क्या करता है आदि। इसके बाद यदि किसी कार्यकर्ता का काम सिर्फ क्षेत्र में लोगों से संपर्क करना है तो संपर्क के बाद शाम को अपनी वर्किंग एप में अपलोड करेगा। उसने जो वर्किंग अपलोड की है वह नेता को दिखेगी और इससे उसका रिकार्ड मैंटेन होगा। इसी तरह इसमें कार्यकर्ताओं की रियल टाइम लोकेशन को भी जोड़ा है। जिससे पता चलता है कि वह कब कहां क्या काम कर रहे हैं।
2 of 2
मयूर और प्रशांत।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
जनता तक काम पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग
डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट मयूर सेठी ने बताया कि सभी पार्टियों के नेता अपने काम दिखाने के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। छात्र नेता से लेकर विधायक, पार्षद या किसी भी पद के दावेदार अपना काम जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। अभी रील्स, शार्ट वीडियो और एनिमेटेड वीडियो ट्रेंड में हैं। इसके लिए नेता या तो किसी कंपनी से अनुबंध कर रहे हैं या फिर खुद अपनी टीम में इस तरह के युवाओं को शामिल कर रहे हैं जो उनके लिए यह काम कर सकें। मयूर ने बताया कि अब वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, वाट्सएप सर्विस से लेकर तमाम तरह के प्लेटफार्म हैं जिनका नेता उपयोग करते हैं। आने वाले समय में यह ट्रेंड और तेजी से बढ़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।