फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Garba Dance of BSP MLA Rambai Singh Parihar

MP News: विधायक रामबाई पर चढ़ा गरबा का खुमार, जमकर किया डांस, देखें वीडियो

Tue, 04 Oct 2022 05:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Oct 2022 05:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार ने गरबा पर जमकर डांस किया। उनका कलाकार वाला अंदाज लोगों ने खूब सराहा। उन्होंने जमकर गरबा खेला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
MP News Garba Dance of BSP MLA Rambai Singh Parihar
विधायक रामबाई का गरबा डांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में पथरिया की बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने विवादित बयानों से  चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन उनका कलाकार वाला अंदाज भी लोगों ने देखा है। उनका यही अंदाज एक बार फिर देखने मिला है, जिसके बाद विधायक चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने जमकर गरबा खेला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान गरबा खेलने में पथरिया की कांग्रेस नेत्री ने उनका साथ दिया।

विज्ञापन


सोमवार को पथरिया में आयोजित गरबे में विधायक रामबाई अतिथि के रूप में शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने मंच से ही कार्यक्रम देखा, लेकिन बाद में उनसे रहा नहीं गया और  वे कांग्रेस नेत्री मनीषा दुबे के साथ गरबा खेलने पहुंच गईं। उन्होंने काफी देर तक अन्य महिलाओं और कन्याओं के साथ गरबा किया। विधायक को गरबा करते देख वहां आए लोग भी काफी आनंदित हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


4 दिन पहले कलेक्टर को कहा था ढोर
पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार का चार दिन पहले कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य से एक विवाद हो गया था। उन्होंने दमोह कलेक्टर को सबके सामने ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया था, जिसके बाद उन पर कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। कर्मचारी संगठन के लोग लगातार विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed