{"_id":"62f937195b0e4e7ae63fb63b","slug":"mp-news-gallantry-medals-to-6-police-officers-of-madhya-pradesh-bravery-shown-in-encounter-with-naxalites","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mp news: मध्य प्रदेश के 6 पुलिस अफसरों को वीरता पदक, नक्सलियों से मुठभेड़ में दिखाई थी वीरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp news: मध्य प्रदेश के 6 पुलिस अफसरों को वीरता पदक, नक्सलियों से मुठभेड़ में दिखाई थी वीरता
Sun, 14 Aug 2022 11:52 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:52 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में बालाघाट और मंडला जिले में तैनात 6 पुलिस अधिकारी और जवानों को पुलिस वीरता पदक से नवाजा जाएगा। इन पुलिस कर्मियों ने नक्सलियों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़ में उनको ढेर किया। यह पदक राष्ट्रपति के नाम से प्रदेश के मुख्यमंत्री 26 जनवरी को जवानों को देंगे।
विज्ञापन
भोपाल पुलिस मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में बालाघाट और मंडला जिले में तैनात 6 पुलिस अधिकारी और जवानों को पुलिस वीरता पदक से नवाजा जाएगा। इन पुलिस कर्मियों ने नक्सलियों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़ में उनको ढेर किया। यह पदक राष्ट्रपति के नाम से प्रदेश के मुख्यमंत्री 26 जनवरी को जवानों को देंगे।
ऊपर- बाये से यशपाल सिंह, आदित्य मिश्रा, अंशुमान सिंह। नीचे- बाये से सुशील पटेल, सलीम खान, अतुल शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले रविवार को वीरता पदक, विशिष्ठ सेवा और सहराहनीय सेवा कार्य के लिए पुलिस अधिकारी और जवानों के नाम की घोषणा की। इसमें मध्य प्रदेश से 26 पुलिस अधिकारी और जवानों के नाम शामिल है। इसमें 6 को पुलिस वीरता पदक, 4 को विशिष्ठ सेवा और 16 को सहरानीय सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
वीरता पदक मंडला जिले के एसपी यशपाल सिंह, सब इंस्पेक्टर सुशील पटेल, सब इंस्पेक्टर अंशुमान सिंह चौहान, कांस्टेबल अतुल कुमार शुक्ला के नाम की घोषणा हुई है। एसपी यशपाल सिंह अक्टूबर 2020 में ही मंडला में पदस्थ हुए थे। उनकी टीम ने फरवरी 2021 को लालपुर के जंगल में नक्सली मैनू उर्फ दुल्ला और गीता को मार गिराया था। इन नक्सियों के ऊपर प्रदेश सरकार समेत पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ने इनाम घोषित कर रखा था। इनके पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार, कारतूस समेत अन्य सामग्री मिली थी।
वहीं, बालाघाट जिले में नक्सली विरोधी अभियान में पदस्थ 2018 बैच के आईपीएस आदित्य मिश्रा और इंस्पेक्टर सलीम खान को भी वीरता पदक दिया जाएगा। इन्होंने जिले में 6 नवंबर 2020 को मालखेड़ी के जंगल में मुठभेड़ में खटिया एरिया कमेटी की महिला नक्सली शारदा को मार गिराया था।
विशिष्ठ सेवा सम्मान-
मध्य प्रदेश भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर में एडिशनल डायरेक्टर जनरल संजीव शमी, 7वीं बटालियन भोपाल में असिस्टेंट कमांडेंट राम कीर्ति शुक्ला, भोपाल एलजीपी रूरल में सब इंस्पेक्टर घनश्याम राहुल और ग्वालियर सेकंड बटालियन में हेड कांस्टेबल टेक सिंह बिष्ट को विशिष्ठ सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इन्हें सराहनीय सेवा सम्मान
कटनी एसपी सुनील कुमार जैन, उज्जैन डिवीजन एसपी अनिल कुमार विश्वकर्मा, एमपी लोकायुक्त जबलपुर डिवीजन संजय साहू, एएसपी इंदौर राजेश व्यास, एसपी रेडियो भोपाल सुनील दत्त, डीएसपी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज रामेश्वर प्रसाद चौबे, डीएसपी पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर राजेंद्र सिंह वर्मा, उज्जैन लोकायुक्त इंस्पेक्टर बसंत श्रीवास्तव, भोपाल पीएचक्यू सीआईडी इंस्पेक्टर नीता चौबे, नर्मदापुरम स्टोना इंस्पेक्टर उल्हास जगताप, पीएचक्यू आडिट सेक्शन सूबेदार शेषनारायण पांडे, पीएचक्यू सूबेदार आशीष सक्सेना, ग्वालियर एसएएफ सब इंस्पेक्टर छबीलाल छेत्री, शाजापुर डीआरपी लाइन हेड कांस्टेबल राजेश कुमार द्विवेदी, भोपाल एसएएफ कांस्टेबल, राजेंद्र श्रीवास, भोपाल पीएचक्यू सूबेदार चंद्र दुबे को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।