फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Fraud with pregnant women in Umaria, alleged phone call from Bhopal robbed

MP News: उमरिया में प्रसूताओं के साथ ठगी, भोपाल से आए कथित फोन ने लूट लिया

Sat, 20 May 2023 10:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 20 May 2023 10:47 PM IST
सार

उमरिया की प्रसूताओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। भोपाल से आए फोन ने उनके अकाउंट नंबर पूछे और अन्य जानकारियां जुटाकर किसी खाते से पांच, किसी से दस तो किसी खाते से 30 हजार रुपये साफ कर दिए। 
 

विज्ञापन
MP News: Fraud with pregnant women in Umaria, alleged phone call from Bhopal robbed
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठग न केवल मोटी आसामियों को ठग रहे हैं बल्कि भोली-भाली ग्रामीण प्रसूताओं को भी नहीं छोड़ रहे। उमरिया की कुछ प्रसूताओं को कथित तौर पर भोपाल से फोन आया। प्रसूति का पैसा उनके खाते में आने वाला था। इस वजह से उनसे थोड़ी पूछताछ की और अकाउंट नंबर ले लिए। फिर इस जानकारी के जरिये उनके बैंक खातों में सेंध लगा दी। 

विज्ञापन


आरबीआई समेत तमाम एजेंसियां ताकीद दे रही हैं कि बैंक अकाउंट, एटीएम पासवर्ड, ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें, लेकिन भोली-भाली ग्रामीण महिलाओं को यह सब नहीं आता। कुछ ठगों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनकर उमरिया  की प्रसूताओं को धोखा दिया है। मामला जिले के आदिवासी ब्लॉक बिरसिंहपुर पाली का है। थाने में शिकायत दर्ज की गई है कि भोपाल से कथित तौर पर फोन आया था। कहा गया कि डिलीवरी का पैसा आने वाला है, इसके लिए खातों के नंबर दीजिए। ऐसा कहकर ठगों ने सारी जानकारी जुटा ली। इसके बाद ठगों ने किसी खाते से पांच हजार तो किसी खाते से दस तो किसी खाते से 30 हजार रुपये साफ कर दिए। अब हितग्राही थानों के चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से पैसे वापस करने की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed