फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Food department raids in Chhindwara before Diwali, picks up samples from two big sweets shops

MP News: दिवाली से पहले छिंदवाड़ा में खाद्य विभाग ने मारे छापे, दो बड़ी स्वीट्स दुकानों से उठाए सैम्पल

Fri, 14 Oct 2022 02:08 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 14 Oct 2022 02:08 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में खाद्य विभाग ने दिवाली से मिलावटी मावे एवं अन्य शिकायतों पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। दो बड़ी मिठाई दुकानों से सैम्पल उठाए हैं। 

विज्ञापन
MP News: Food department raids in Chhindwara before Diwali, picks up samples from two big sweets shops
छिंदवाड़ा में मिठाई दुकानों पर सामग्री की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से पहले छिंदवाड़ा में खाद्य विभाग मिठाई दुकानों की जांच कर रहा है। मिलावट से मुक्ति अभियान और आगामी त्यौहार के चलते खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मोहखेड़ और शहर की मिठाई दुकानों व कारखानों की जांच की। यहां से मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए उठाए हैं। इन सैंपल्स को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा के खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को शहर के राजपाल चौक स्थित वैशाली राजपुरोहित स्वीट्स के मिठाई बनाने के कारखाने और पाटनी टॉकीज स्थित न्यू बनारसी स्वीट्स के मिठाई बनाने के कारखाने की जांच की गई। राजपुरोहित स्वीट्स के कारखाने से दूध की बर्फी और न्यू बनारसी स्वीट्स के कारखाने से मावे का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा मोहखेड़ तहसील के उमरानाला स्थित चिंटू किराना से मसूर दाल, धनराज किराना से मैदा का सैंपल लिया गया है। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान न्यू बनारसी स्वीट्स के कारखाने में अनियमितताएं पाई गई है। संचालक को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग ने जो सैंपल प्रयोगशाला भेजे जाते हैं, उसकी रिपोर्ट में देर हो जाती है। ऐसे में यह पता करना मुश्किल हो जाता है कि किस दुकान में किस-किस्म की मिठाई बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed