फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Fire broke out in a tea-snack shop along the state highway in Katni.

MP News: स्टेट हाईवे किनारे चाय-नाश्ते की दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलसे

Sat, 27 Jan 2024 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jan 2024 11:25 AM IST
सार

सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है जिसकी चपेट में आने से 3 लोग झुलसकर घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती करवाते हुए इलाज जारी करवाया है। 

विज्ञापन
MP News: Fire broke out in a tea-snack shop along the state highway in Katni.
चाय की दुकान में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चाय की दुकान में आग लगने से गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। हादसे में तीन लोग झुलस गए। घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूरा मामला बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम विलायतकलां का बताया गया। यहां स्टेट हाईवे किनारे बनी चाय नाश्ते की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषड़ रूप ले लिया। हालांकि दुकान संचालक सहित अन्य लोग पानी डालकर आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन दुकान में रखे समान के साथ गैस सिलेंडर आग के संपर्क में आ गया और बड़ा विस्फोट हो गया। 
विज्ञापन

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। सिलेंडर फटने से बड़ा आग का गोला दुकान के कई फीट ऊपर तक उठा जिससे आस-पास के लोग दहशत में आ गए। हादसा इतना बड़ा था कि तीन लोग आग से झुलस गए, जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिन्हे तत्काल इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया की चाय नाश्ते की दुकान में आग लगने की जानकारी लगी थी तभी फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए पुलिसबल भेजा गया था। इसी दौरान सिलेंडर फट गया और आग भयावह हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन सिलेंडर विस्फोट में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जांच में पता चलेगा की आग लगने की मुख्य वजह क्या थी और फटने वाला सिलेंडर घरेलू कनेक्शन का था या कामर्शियल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed