{"_id":"65b49ac24bab4dda5c043715","slug":"mp-news-fire-broke-out-in-a-tea-snack-shop-along-the-state-highway-in-katni-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: स्टेट हाईवे किनारे चाय-नाश्ते की दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: स्टेट हाईवे किनारे चाय-नाश्ते की दुकान में लगी आग, सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलसे
Sat, 27 Jan 2024 11:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:25 AM IST
सार
सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है जिसकी चपेट में आने से 3 लोग झुलसकर घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती करवाते हुए इलाज जारी करवाया है।
विज्ञापन
चाय की दुकान में लगी आग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चाय की दुकान में आग लगने से गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। हादसे में तीन लोग झुलस गए। घायलों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम विलायतकलां का बताया गया। यहां स्टेट हाईवे किनारे बनी चाय नाश्ते की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषड़ रूप ले लिया। हालांकि दुकान संचालक सहित अन्य लोग पानी डालकर आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन दुकान में रखे समान के साथ गैस सिलेंडर आग के संपर्क में आ गया और बड़ा विस्फोट हो गया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। सिलेंडर फटने से बड़ा आग का गोला दुकान के कई फीट ऊपर तक उठा जिससे आस-पास के लोग दहशत में आ गए। हादसा इतना बड़ा था कि तीन लोग आग से झुलस गए, जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिन्हे तत्काल इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
पूरे मामले की जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया की चाय नाश्ते की दुकान में आग लगने की जानकारी लगी थी तभी फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए पुलिसबल भेजा गया था। इसी दौरान सिलेंडर फट गया और आग भयावह हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन सिलेंडर विस्फोट में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जांच में पता चलेगा की आग लगने की मुख्य वजह क्या थी और फटने वाला सिलेंडर घरेलू कनेक्शन का था या कामर्शियल।