फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: EOW raids in Bhopal's Bairagarh, the government employee's health deteriorated after seeing the team

MP: मामूली क्लर्क के पास मिले 85 लाख नकद, EOW को देखते ही पी लिया बाथरूम क्लीनर

Wed, 03 Aug 2022 10:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 03 Aug 2022 10:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा विभाग के उच्च श्रेणी लिपिक हीरो केसवानी के घर पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है। 85 लाख रुपये नगद, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।  

विज्ञापन
MP News: EOW raids in Bhopal's Bairagarh, the government employee's health deteriorated after seeing the team
भोपाल के क्लर्क के घर 85 लाख रुपए नगद मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के उच्च श्रेणी लिपिक हीरो केसवानी के घर पर बुधवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (आईओडब्ल्यू) ने छापा मारा। आईओडब्ल्यू ने उसके घर से 85 लाख रुपये नकद, करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। सुबह जैसे ही ईओडब्ल्यू की टीम केसवानी के घर पहुंची, उसने बाथरूम क्लीनर पी लिया। इससे उसका ब्लडप्रेशर बढ़ गया और अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार सुबह हीरो केसवानी के भोपाल में बैरागढ़ स्थित आवास पर छापा मारा। छापे का हीरो केसवानी और उसके परिजनों ने विरोध किया। हीरो ने तो बाथरूम क्लीनर पी लिया। इससे कुछ देर तक छापे की कार्यवाही भी बाधित हुई। हीरो केसवानी का ब्लड प्रेशर बढ़ गया तो उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर उसकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच, टीम ने उसकी पत्नी और बड़ी बेटी की मौजूदगी में अपनी जांच शुरू की। ईओडब्ल्यू के एसपी राजेश मिश्रा ने बताया कि हीरो केसवानी के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसी की जांच के लिए छापा मारा गया। 85 लाख रुपये नगद व करोड़ों रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। कार्यवाही अभी भी जारी है। केसवानी अभी भी हमीदिया अस्पताल में भर्ती है।  
विज्ञापन

 




चार हजार माह से शुरू की नौकरी
केसवानी ने अपनी नौकरी लगभग 4 हजार रूपये मासिक वेतन से प्रारंभ किया था। वर्तमान में इसे 7वें वेतन आयोग के उपरांत लगभग 50 हजार रूपये वेतन प्राप्त हो रहा है। हीरो केसवानी ने अधिकांश सम्पत्ति अपनी पत्नी के नाम खरीदी है तथा कई सम्पत्ति खरीदकर बेची गई है, जिसमें जीव सेवा संस्थान की बेशकीमती जमीन भी शामिल है। आरोपी का बड़ा बेटा प्राईवेट नौकरी करता है तथा छोटा बेटा कुछ माह पूर्व शासकीय नौकरी में क्लर्क के पद पर आया है।

जमीनों के सौंदों के दस्तावेज मिले
ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के अनुसार जांच में अब तक हीरो केसवानी के घर से लगभग 85 लाख रुपये नगद जब्त किये जा चुके हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन व मकान के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। केसवानी के घर से जमीनों के सौदों के अनुबंध से संबंधित कई दस्तावेज भी मिले हैं। आरोपी के पास लगभग चार करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। इसका परीक्षण किया जा रहा है।

 
छत पर आलीशान पेंटहाउस
आरोपी का बैरागढ़ स्थित भवन ही लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का है। हीरो केसवानी के तीन मंजिला आलीशान भवन तथा इसके प्रत्येक फ्लोर में सजावट के कार्य को देखकर ईओडब्ल्यू की टीम भी आश्चर्यचकित रह गई। इस भवन के प्रत्येक कमरे में पैनलिंग और वुडन वर्क कराया गया है। छत पर आलीशान पेंटहाउस बनाया है। हीरो केसवानी ने बैरागढ़ के आसपास विकसित हो रही कॉलोनियों में महंगे प्लॉट भी खरीदे हैं। 
 
बैंक खातों में भी लाखों रुपये
हीरो केसवानी व उसके परिजनों के बैंक खातों में भी लाखों रुपये जमा मिले हैं। आरोपी की पत्नी जिसकी आय का कोई स्वतंत्र साधन नहीं है, के बैंक खाते में लाखों रुपये मिले हैं। आरोपी के घर से लाखों रुपये के सोने के जेवर खरीदी से संबंधित रसीदें बरामद हुई है। आरोपी के घर तीन चार पहिया वाहन तथा एक एक्टिवा स्कूटर मिला है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed