फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Doctors of the Medical College said that if the proposal of the administrative officer is passed, the

MP News: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स बोले- प्रशासनिक अधिकारी का प्रस्ताव पास हुआ तो इमरजेंसी सेवा भी करेंगे बंद

Tue, 22 Nov 2022 11:08 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 22 Nov 2022 11:08 AM IST
सार

डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि यदि नेताओं को लगता है कि एक परीक्षा पास करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी ही देश को चला सकते है तो फिर वह भी संसद और विधानसभा को खाली करें। और उनसे शासन कराएं।

विज्ञापन
MP News: Doctors of the Medical College said that if the proposal of the administrative officer is passed, the
भोपाल मेडिकल कॉलेज में टीचर्स हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर डॉक्टर्स आर-पार की लड़ाई करने की मूड में है। भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स हड़ताल पर है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कैबिनेट में प्रशासनिक अधिकारी का प्रस्ताव आया और पास किया गयाा तो हम इमरजेंसी सेवा भी बंद कर देंगे।
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि हमारा एक ही मुद्दा है। जब पहले से संभागीय कमिश्नर है। भोपाल में पहले से और कमिश्नर बैठे हुए है। विभाग के प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव बैठे हुए है। फिर डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम को चिकित्सा महाविद्यालय में बैठाने की जरूरत क्या है। उसका हमारा विरोध है। इसके लिए जो कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा रहा है। हमारा मांग है कि उसे कैबिनेट में ना लाए और उसको तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर हमारी आज की काम बंद हड़ताल का अनिश्चितकाल के लिए जारी रखेंगे। हमारी सहयोगी संगठन आईएमए, नर्सेस एसोसिएशन, मेडिल ऑफिसर एसोसिएशन, पैरामेडिकल एसोसिएशन जुनियर डॉक्टर एसोसिएशन यह सब शामिल होंगे। इसे सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में लेकर जाएंगे और सरकार के चिकित्सालय में प्रशासक रखने के निर्णय को वापस करा कर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल से मरीजों की परेशान पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हम नहीं चाहते कि किसी मरीज को परेशानी हो। इसलिए हम इमरजेंसी सेवाओं को बाधित नहीं कर रहे हैं। इसलिए हम चाहते है कि सरकार हमारी मांगों को सुने। हम काली पट्टी बांध कर काम कर रहे थे, लेकिन सरकार ने हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। आज हड़ताल के बाद भी सरकार हमसे बात नहीं करती है तो आगे इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करेंगे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यदि नेताओं को लगता है कि एक परीक्षा पास करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी ही देश को चला सकते है तो फिर वह भी संसद और विधानसभा को खाली करें। और उनसे शासन कराएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed