{"_id":"636141a78c590a176b4c2224","slug":"mp-news-dalit-girl-ate-poison-after-rape-died-in-shivpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दलित युवती से दुष्कर्म, घर आकर पिता से कहा- मेरा जीना बेकार है और खा लिया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दलित युवती से दुष्कर्म, घर आकर पिता से कहा- मेरा जीना बेकार है और खा लिया जहरीला पदार्थ, मौत
Tue, 01 Nov 2022 09:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Nov 2022 09:27 PM IST
सार
पीड़िता ने पिता से कहा कि पापा अब मेरा जीना बेकार है, अब जीने का धर्म नहीं है। उसने बेटी को समझाया कि भाई को आ जाने दो हम आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे, लेकिन अपने साथ हुए गलत काम के कारण वह बहुत परेशान थी। कुछ देर बाद उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दलित युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अपने साथ हुई दरिंदगी के कारण युवती ने घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर शिवपुरी जिला अस्पातल पहुंचे, यहां प्राथमिकी इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार घटना जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के कनाखेड़ी गांव की है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी काम से खेत पर गई थी। वापस आने पर उसने बताया कि उसके साथ खेत पर चारों युवकों अनिकेश धाकड़, अनेक धाकड़, भरत धाकड़, लवकुश धाकड़ ने गलत काम किया है। पीड़िता ने पिता से कहा कि पापा अब मेरा जीना बेकार है, अब जीने का धर्म नहीं है।
विज्ञापन
इस पर पिता ने बेटी को समझाया कि भाई को आ जाने दो हम उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे। उन्होंने बेटी का काफी देर तक समझाया, लेकिन अपने साथ हुए गलत काम के कारण वह बहुत परेशान थी। कुछ देर बाद उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजनों ने तत्काल बेटी को शिवपुरी जिला अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पीड़ित युवती की मौत हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस हरकत में आई। कोतवाली पुलिस ने शिवपुरी में शून्य पर कायमी की है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर से धारा 354 सहित एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
