फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Country oldest taxpayer Girija Devi of Sagar breathed her last at the age of 121

MP News: देश की सबसे उम्रदराज टैक्सपेयर का निधन, सागर की गिरिजा देवी ने 121 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 08 Jul 2023 04:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 04:38 PM IST
सार

121 Year Old Taxpayer Girija Devi Passed Away: मध्यप्रदेश में सागर जिले के बीना की रहने वाली गिरिजा देवी तिवारी का 121 साल की उम्र में निधन हो गया। गिरिजा देश की सबसे उम्रदराज टैक्सपेयर थीं। आयकर विभाग ने उनका सम्मान भी किया था, उनके पेन कार्ड में उनका जन्म वर्ष 1903 दर्ज है। इस आधार पर उनकी उम्र 121 साल है।

विज्ञापन
MP News Country oldest taxpayer Girija Devi of Sagar breathed her last at the age of 121
गिरिजा देवी ने 121 साल की उम्र में ली अंतिम सांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के बीना की रहने वाली गिरिजा देवी ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बीना एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बेटे घनश्याम तिवारी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

विज्ञापन


बता दें कि गिरिजा देवी के पति सिद्धनाथ तिवारी भारत छोड़ो आंदोलन (1942) में शामिल हुए थे। साल 1971 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर बीना से चुनाव भी लड़ा था। साल 1985 में उनका देहांत हो गया। गिरिजा देवी के चार बेटों में दो का निधन हो चुका है। तीसरे बेटे घनश्याम तिवारी (75) पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर हैं। सबसे छोटे बेटे डॉ राजेंद्र तिवारी एमबीबीएस डॉक्टर हैं।
विज्ञापन




आयकर विभाग ने किया था सम्मानित...
गिरिजा देवी अपने पति स्वर्गीय सिद्धनाथ तिवारी की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पेंशन पा रही थी, जिसके कारण वह टैक्सपेयर भी थीं। इसलिए आयकर विभाग ने अपने 160वें स्थापना दिवस पर देश की सबसे उम्रदराज टैक्सपेयर के रूप में उन्हें सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में हुआ था दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का निधन...
वहीं, दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का फरवरी महीने में 118 साल की उम्र में निधन हो गया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, फ्रांस की नन सिस्टर आंद्रे दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वाली महिला थीं। उनका जन्म 11 फरवरी 1904 को हुआ था। 25 दिनों बाद वे 119 साल की हो जातीं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जापान की काने तनाका के पास था। पिछले साल अप्रैल में काने तनाका की मौत होने के बाद यह रिकॉर्ड सिस्टर आंद्रे के नाम हो गया था।


दुनिया में सबसे ज्यादा वक्त तक जीवित रहने का रिकॉर्ड भी फ्रांस की महिला के नाम पर ही है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, फ्रांस की जीन लुईस कैलमेंट 122 साल, 164 दिन तक जिंदा रही थीं, उनका जन्म 1875 में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed