फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj said Cheetah replacement in Kuno National Park is a work of national importance

MP News: सीएम शिवराज बोले- कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रतिस्थापना राष्ट्रीय महत्व का कार्य

Thu, 08 Sep 2022 10:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 08 Sep 2022 10:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को श्योपुर जिले के दौरे की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि कूनो में राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रतिस्थापना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said Cheetah replacement in Kuno National Park is a work of national importance
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 17 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारी पूरी गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न की जाए। बता दें श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित तकनीक के अनुसार बसाने का कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री की यात्रा में मुख्य रूप से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के प्रवेश करवाने और कराहल में स्व-सहायता समूह की बहनों के सम्मेलन का कार्यक्रम निर्धारित है। प्रधानमंत्री पुलिंग के जरिए पिंजरा खोलेंगे और चीते बाढ़े में कूद जाएंगे।
विज्ञापन

 
पशुओं के टीकाकारण का काम पूरा 
नामीबिया से चीतों को लाने से पहले अभयारण्य के आसपास के गाय-भैंस के साथ कुत्तों के वैक्सीनेशन पूरा होने की अधिकारयों ने बैठक में जानकारी दी। नामीबिया से 8 चीते आएंगे। इसमें 5 मेल और 3 फीमेल चीते आ रहे हैं। ये चीतें नामीबिया से छह पिंजरों में विमान से ग्वालियर और फिर हेलीकॉप्टर से कूनो लाए जाएंगे। पहले चीतों को बाढ़े में रखा जाएगा। डेढ़-दो महीने बाद चीतों को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
748 वर्ग किमी में फैला है कूनो-पालपुर पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

कूनो-पालपुर नेशनल पार्क 748 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह छह हजार 800 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले खुले वन क्षेत्र का हिस्सा है। चीतों को लाने के बाद उन्हें सॉफ्ट रिलीज में रखा जाएगा। दो से तीन महीने बाड़े में रहेंगे। ताकि वे यहां के वातावरण में ढल जाए। इससे उनकी बेहतर निगरानी भी हो सकेगी। चार से पांच वर्ग किमी के बाड़े को चारों तरफ से फेंसिंग से कवर किया गया है। चीता का सिर छोटा, शरीर पतला और टांगें लंबी होती हैं। यह उसे दौड़ने में रफ्तार पकड़ने में मददगार होती है। चीता 120 किमी की रफ्तार से दौड़ सकता है।


1948 में आखिरी बार देखा गया था चीता
भारत में आखिरी बार चीता 1948 में देखा गया था। इसी वर्ष कोरिया राजा रामनुज सिंहदेव ने तीन चीतों का शिकार किया था। इसके बाद भारत में चीतों को नहीं देखा गया। इसके बाद 1952 में भारत में चीता प्रजाति की समाप्ति मानी गई।

1970 में एशियन चीते लाने की हुई कोशिश
भारत सरकार ने 1970 में एशियन चीतों को ईरान से लाने का प्रयास किया गया था। इसके लिए ईरान की सरकार से बातचीत भी की गई। लेकिन यह पहल सफल नहीं हो सकी। केंद्र सरकार की वर्तमान योजना के अनुसार पांच साल में 50 चीते लाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed