फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj reached among the farmers, said - I will not let tears come in the eyes of any farmer

MP News: सीएम शिवराज पहुंचे किसानों के बीच, कहा- किसी किसान की आंखों में नहीं आने दूंगा आंसू

Tue, 21 Mar 2023 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा/सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा/सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 05:08 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने विदिशा और सागर जिलों के कई गांवों में प्रभावित फसलों को देखा
  • 50 प्रतिशत से अधिक फसलों के नुकसान पर 32,000 रुपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि
  • फसल बीमा योजना का क्लेम अलग से दिलवाया जाएगा

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj reached among the farmers, said - I will not let tears come in the eyes of any farmer
सीएम शिवराज सागर जिले के बीना क्षेत्र में ओलावृष्टि तथा अतिवृष्टि से प्रभावित गांवों में पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मौसम की मार झेल रहे सागर और विदिशा जिले के किसानों से मुलाकात की। वे इन जिलों के कई गांवों में पहुंचे और प्रभावित फसलों का जायजा लिया। सीएम ने कहा है कि मैंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से फोन पर चर्चा कर प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी है। मेरे किसान भाइयों अपने आप को अकेला मत समझना। संकट की इस घड़ी में आपको पार निकालकर ले जाऊंगा। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मेरे किसान भाई-बहनों, आज मैं ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा हूं। मैंने पहले ही फसलों के सर्वे के निर्देश सभी जिलों को दे दिए थे। ईमानदारी और उदारतापूर्वक हर खेत का सर्वे किया जाएगा। गेहूं, सरसों, धनिया, चना, मसूर सहित हार्टिकल्चर फसलों का सर्वे किया जाएगा। राजस्व, पंचायत और कृषि विभाग के कर्मचारी मिलकर सर्वे करेंगे। हमारे जनप्रतिनिधि भी साथ में रहेंगे। सर्वे के बाद सूची पंचायत भवन में चस्पा की जाएगी, यदि किसी को आपत्ति होगी तो उसका निराकरण किया जाएगा। सर्वे राजस्व, पंचायत और कृषि विभाग संयुक्त रूप से मिलकर करेंगे ताकि कहीं कोई शिकायत की गुंजाइश न रह जाए। 
विज्ञापन

 

MP News: CM Shivraj reached among the farmers, said - I will not let tears come in the eyes of any farmer
सीएम ने विदिशा जिले के खेतों का जायजा भी लिया। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम ने कहा कि किसान भाइयों, हमने तय किया है कि 50 प्रतिशत से अधिक फसलों के नुकसान पर 32,000 रुपये प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जाएगी। फसल बीमा योजना का क्लेम अलग से दिलवाया जाएगा। फसलों के अलावा पशु हानि, मकानों की क्षति पर भी सहायता राशि दी जाएगी। जिन किसान भाइयों की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, उनकी कर्ज वसूली स्थगित की जाएगी। कर्ज का ब्याज सरकार भरेगी और अगली फसल के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर उन्हें कर्ज दिलाया जाएगा। प्रभावित किसान परिवारों की बेटी की शादी भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कराएंगे। साथ ही अगली फसल पर किसानों को 0% ब्याज पर ही कर्जा मिलेगा। ओलावृष्टि या बिजली गिरने से मृत व्यक्ति के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। गाय-भैंस की मृत्यु होने पर 37 हजार रुपये, भेड़-बकरी की हानि होने पर 4 हजार देंगे। बछड़ा-बछिया पर 20 हजार और मुर्गा-मुर्गी की हानि होने पर प्रति मुर्गा-मुर्गी 100 रुपये दिए जाएंगे। 
 

MP News: CM Shivraj reached among the farmers, said - I will not let tears come in the eyes of any farmer
सीएम ने भरोसा दिलाया कि नुकसान की भरपाई की जाएगी। - फोटो : सोशल मीडिया
किसानों की आंखों में नहीं आने दूंगा आंसू
मुख्यमंत्री ने सागर जिले के बीना तहसील के ग्राम रूसल्ला ग्राम पहुंचकर हाल ही में हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का खेत पर जाकर जायजा लिया। ग्राम रूसल्ला में सीएम शिवराज किसान वीरेंद्र पटेल के खेत पर गए, जहां उन्होंने मसूर और सरसों की क्षतिग्रस्त फसलों को देखा। मुख्यमंत्री ने ग्राम रूसल्ला के किसानों को ढांढस बंधाया और कहा कि मध्य प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ है। संकट के इस दौर में किसानों की आंखों में सरकार आंसू नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर और कलेक्टर को जिले में जहां-जहां किसानों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां पूरी प्रमाणिकता और ईमानदारी के साथ सर्वे कराकर प्रभावितों की सूची पंचायत कार्यालय में चस्पा करने के निर्देश दिए और यह भी कहा कि जिन किसानों को आपत्ति हो  या कोई संशोधन कराना चाहे तो वे करा सकेंगे। 
 
विज्ञापन

MP News: CM Shivraj reached among the farmers, said - I will not let tears come in the eyes of any farmer
सीएम ने कहा है कि मुआवजा भी मिलेगा और बीमा राशि भी। - फोटो : सोशल मीडिया
तीन विभागों के सर्वे के बाद तय होगा मुआवजा
सीएम शिवराज ने बताया कि मध्य प्रदेश के 20 जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलो को व्यापक नुकसान हुआ है। सागर जिले के खुरई, नरयावली, बीना क्षेत्रों में भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि किसानों को जो मुआवजा राशि दी जाएगी, वह तीन विभागों के संयुक्त दल द्वारा सर्वे करने के उपरांत दी जाएगी। जो विभाग संयुक्त दल में शामिल होंगे, उनमें कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि दिल मत दुखाना और आंखों में आंसू मत आने देना। राहत की राशि जो किसी राज्य में नहीं मिलती वह मध्यप्रदेश सरकार देगी। दोनों तरह की राहत राशि दी जाएगी।

फसलों का सर्वे सेटेलाइट से भी करवाने के निर्देश दिए। जहां बिजली गिरी है और बिजली गिरने से  जिन किसानों की मृत्यु हुई है, उनके परिवार को 4 लाख  रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। ओलावृष्टि से पीड़ित ऐसे किसान जो न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए पंजीयन नहीं करा सके हैं, उनके लिए पुनः पोर्टल खुलवाकर उनका रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी यह घोषणा सिर्फ सागर जिले के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के सभी बीस ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के लिए है। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि सर्वे के बाद पूरी ईमानदारी से आकलन हो। किसानों को नुकसान का मुआवजा और फसल बीमा, दोनो से  राहत दिलाई जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed