फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: CM Shivraj give appointment letters to 18 thousand teachers on September 4

MP News: सीएम शिवराज 4 सितंबर को 18 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे, जंबूरी मैदान में होगा कार्यक्रम

Sun, 28 Aug 2022 09:47 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 28 Aug 2022 09:47 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अगले महीने सीएम शिवराज शिक्षकों को नियुक्त पत्र देंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj give appointment letters to 18 thousand teachers on September 4
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 सितंबर को 18 हजार चयनित शिक्षकों को नियुक्त पत्र देंगे। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से जंबूरी मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दी।  कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री सांकेतिक रूप से शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को शिक्षा भी मिलेगी और उनको रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। सरकार नौकरी और स्वरोजगार को लेकर गंभीर है। इसके लिए कई स्तर पर काम किए जा रहे है। इसके अलावा सीएम आवास में हाथ ठेला वालों को सपरिवार बुलाया जाएगा। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही लोग अपने अनुभव सुनाएंगे। इसके आधार पर मुख्यमंत्री उनके सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

 
सरकार खाली पदों की जानकारी जुटा रही
प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। विपक्ष बेरोजगारी को मुद्दा बना रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साल में 1 लाख युवाओं को नौकरी देने का ऐलान किया है। ऐसे में सरकार विभागों में खाली पदों की जानकारी जुटा रही है। अब तक 21 विभागों में 93 हजार 681 पद खाली होने की जानकारी मिली है। यह अधिकतर पद स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के है। अभी सभी विभागों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसके बाद सरकार पदों को अभियान चला कर भरेंगी।
विज्ञापन


कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु सीमा बढ़ाने की मांग
राज्य कर्मचारी कल्याण समिति ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु सीमा 62 से 65 वर्ष करने की मांग की है। इसके लिए समिति की तरफ से सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारियों की कमी है। जिसका वर्क लोड मौजूदा स्टाफ पर बढ़ रहा है। प्रस्ताव में यह भी लिखा है कि जैसे ही नई भर्ती होती है। रिटायरमेंट की बढ़ाई आयु सीमा का प्रस्ताव स्वत: समाप्त हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed