फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Chief Minister Shivraj Singh retaliated on Kamal Nath's letter to the superintendents of police

MP News: कमलनाथ के पुलिस अधीक्षकों को लिखे पत्र पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पलटवार, बोले किसको धमका रहे वो?

Wed, 16 Nov 2022 06:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Nov 2022 06:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसको धमका रहे है वो? मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं। लोकतंत्र में हम सभी का सम्मान करते हैं। किसी के साथ अन्याय न हो यह देखना हमारी ड्यूटी है। लेकिन अगर कोई कानून तोड़ेगा। तो कानून इसी के लिए है और कानून अपना काम करता है।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj Singh retaliated on Kamal Nath's letter to the superintendents of police
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम का समय बचा है। इससे पहले प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। कमलनाथ के जिला पुलिस अधीक्ष को लिखे पत्र पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि आज-कल कमलनाथ जी की ट्विटर की चिड़िया सुबह से ही उड़ जाती है। मुझे समझ में नहीं आता है उन्हें हो क्या गया है। कांग्रेस में कोई सुन नहीं रहा है इसलिए कलेक्टर और एसपी को खत लिखे जा रहे हैं। कागज़ कलम दवात ला, लिख दूं मैं दिल तेरे नाम करूँ। कलेक्टर, एसपी देख लूंगा। कल के बाद परसों आता है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसको धमका रहे है वो? मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं। लोकतंत्र में हम सभी का सम्मान करते हैं। किसी के साथ अन्याय न हो यह देखना हमारी ड्यूटी है। लेकिन अगर कोई कानून तोड़ेगा। कहेगा खाद की बोरियां लूट लो। कहीं लॉ एंड ऑर्डर  बिगाड़ने की स्थिति पैदा करेगा। अराजकता, भ्रम फैलाएगा या अनैतिकता के काम करेगा तो कानून इसी के लिए है और कानून अपना काम करता है।
विज्ञापन

 
बता दें कमलनाथ ने दो दिन पहले सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि एसपी सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव में कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमें दर्ज ना करें। उन्होंने गैरकानूनी तरीके से कार्रवाई करने वाले पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरअसल रतलाम में खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस विधायक किसानों के साथ गोदाम पहुंच गए थे। यहां पर आलोट विधायक मनोज चावला और अन्य कांग्रेस नेताओं ने गोदाम के गेट खोल दिए थे। जिसके बाद किसानों ने खाद लूट ली थी। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक समेत अन्य पर 15 हजार रुपए की खाद लूट कर ले जाने का केस दर्ज किया। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने एक बयान भी जारी किया था, जिसमें खाद की किल्लत को लेकर भ्रम फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed