फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan targeted Kamal Nath and Congress

MP News: कमलनाथ के मंदिर वाला केक काटने पर शिवराज बोले कांग्रेस मुंह में राम बगल में छुरी वाली पार्टी है

Wed, 16 Nov 2022 09:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Nov 2022 09:43 PM IST
सार

कमलनाथ के बीजेपी विधायकों के संपर्क में होने के दावे पर सीएम शिवराज ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है गालिब, साथ ही कहा कि, कमलनाथ सपने देखते रहे, और जो जहाज डूब रहा है उसमें कौन जा रहा है?

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj Singh Chouhan targeted Kamal Nath and Congress
सीएम शिवराज ने भी कमलनाथ पर निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमलनाथ के भगवान हनुमान कि फोटो लगे केक काटने पर सियासी घमासान मचा हुआ है। कमलनाथ कि केक कटिंग सेरेमनी पर बीजेपी पीसीसी चीफ पर हमलावर है। बुधवार को सीएम शिवराज ने कमलनाथ को बगुला भगत बताते हुए कहा कि उनका भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस मुंह में राम बगल में छुरी वाली पार्टी है। यह वही पार्टी है जो कभी राम मंदिर का विरोध करते थी, लेकिन वोट बैंक के लिए कमलनाथ को हनुमान जी याद आते हैं। साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि, यह सनातन परंपरा का अपमान है, हिंदू धर्म का अपमान है, इसको समाज स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन

 
सीएम बोले दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है
 
वहीं कमलनाथ के बीजेपी विधायकों के संपर्क में होने के दावे पर सीएम शिवराज ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है गालिब, साथ ही कहा कि, कमलनाथ सपने देखते रहे, और जो जहाज डूब रहा है उसमें कौन जा रहा है?  
विज्ञापन

 
सुबह उठो आरोप लगा दो नहीं चलेगा
वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ के पेसा एक्ट को नाटक बताने पर सीएम शिवराज ने कहा कि सुबह उठों और आरोप लगा दो इस से काम नहीं चलने वाला है। सीएम शिवराज ने सवाल किया कि, कांग्रेस बताए आदिवासियों के लिए कांग्रेस सरकार ने क्या किया है। कांग्रेस सरकार में आदिवासी अंधेरे में थे। कांग्रेस ने ना तो बिजली पहुंचाई। बीजेपी कि सरकार बिजली, पानी पहुंचाने, स्कूल कॉलेज खोलने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीराजपुर जिले में पाइप से नर्मदा का पानी खींच कर ला रहे हैं और आदिवासियों को सिंचाई की व्यवस्था कर रहे है। वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के मध्यप्रदेश आगमन पर सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति का आभार जताते हुए कहा कि, हमारे निमंत्रण पर वह मध्यप्रदेश में आईं, वह सरल, सहज और ध्यान की मूर्ति हैं, संवेदना से भरी हुई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed