{"_id":"637511477cc69901ab5eaf44","slug":"mp-news-chief-minister-shivraj-singh-chouhan-addressed-the-program-of-muslim-national-forum","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में शिवराज बोले बेटी के साथ गलत करने वाले के घर बुलडोजर चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में शिवराज बोले बेटी के साथ गलत करने वाले के घर बुलडोजर चलेगा
Wed, 16 Nov 2022 10:05 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:05 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि हमारा खून एक है। हमारे पुरखे भी एक है। हम सब यहीं के है। आक्रमण करने वाले बाहर से आए थे। सीएम ने कहा कि कई लोगों की रोजी रोटी नफरत से चलती है। पाकिस्तान के हालात है, यह किसी से छीपे नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अखंड भारत परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि आज अखंड भारत के लिए एक होना बहुत जरूरी है। जिसका संदेश राष्ट्रीय मुस्लिम मंच भी देता है। सीएम ने अपने संबोधन में कहा मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारी सरकार कोई भेदभाव नहीं करेगी। जो गलत करेगा उन्हें दंड दिया जाना जरूरी है। उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। कोई धर्म नहीं कहता कि एक दूसरे को सताओ। सीएम ने कहा कि बेटी किसी की भी हो किसी भी धर्म की हो। जिसने गलत किया उसके घर पर बुलडोजर चलेगा। कड़ी कार्रवाई होगी।
सीएम ने कहा कि हमारा खून एक है। हमारे पुरखे भी एक है। हम सब यही के है। आक्रमण करने वाले बाहर से आए थे। सीएम ने कहा कि कई लोगों की रोजी रोटी नफरत से चलती है। पाकिस्तान के हालात है, यह किसी से छीपे नहीं है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र की योजना हो या मध्य प्रदेश सरकार की योजना, किसी योजना में भेदभाव नहीं है। पीएम आवास योजना में नहीं देखा। आयुष्मान कार्ड में नाम नहीं देखा जाता है। सबका साथ, सबका विकास यही अखंड भारत है। सीएम ने कहा कि नफरत की दीवार तोड़ना है। भाई को भाई से आगे आकर गले लगाना है। और मिलकर आगे बढ़ना है।