फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Chief Minister Shivraj now focuses on lost seats, after Chhindwara will now go to Sheopur

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज का अब हारी सीटों पर फोकस, छिंदवाड़ा के बाद अब जाएंगे श्योपुर

Wed, 06 Dec 2023 08:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Dec 2023 08:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने हारी सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा के बाद अब श्योपुर जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: Chief Minister Shivraj now focuses on lost seats, after Chhindwara will now go to Sheopur
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे के संशय कायम है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने हारी सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा के बाद अब श्योपुर जाएंगे। यहां पर भाजपा दोनों ही सीटें हार गई। शिवराज इन सीटों पर जाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन

प्रदेश में बंपर जीत के बाद दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचे हैं। वे केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

इधर, शिवराज प्रदेश में ही डटे हुए हैं। दरअसल, प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज होंगे या कोई अन्य यह दिल्ली से ही तय होना है। इस बीच, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ही कह दिया था कि वे दिल्ली नहीं छिंदवाड़ा जाएंगे। उन्होंने बुधवार को छिंदवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सभी 29 सीटें जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की बात दोहराई। छिंदवाड़ा में भाजपा सभी सातों सीटें हार गई है। 
विज्ञापन


आज श्योपुर जाएंगे सीएम
अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को श्योपुर जाएंगे। इस जिले की दोनों सीटें भाजपा हार गई है। इसके अलावा भाजपा हरदा की भी दोनों सीटों पर भी विजयी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed