फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Cattle collided with goods train in Damoh, three coaches derailed, railway traffic jam

MP News: दमोह में मालगाड़ी से टकराया मवेशी, पहिए अलग होने से तीन डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे ट्रैफिक जाम

Sat, 21 Jan 2023 11:43 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 11:43 AM IST
सार

 सहायक स्टेशन मास्टर जीडी अग्रवाल ने बताया कि सुबह अचानक मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक से उतर गया और पहिए निकल गए। जिन्हें जेसीबी की मदद से वापस लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
MP News: Cattle collided with goods train in Damoh, three coaches derailed, railway traffic jam
दमोह रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के पहिए उतर गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टल गया। सागर से कटनी की ओर जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना मवेशी के टकरा जाने से होना बताई जा रही है। इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ पर रेल यातायात बाधित हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि घटना शनिवार सुबह 8 बजे की है। सहायक स्टेशन मास्टर जीडी अग्रवाल ने बताया कि सुबह अचानक मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक से उतर गया और पहिए निकल गए। जिन्हें जेसीबी की मदद से वापस लगाया जा रहा है। फिलहाल रेलवे ट्रैफिक बंद है। कुछ ही घंटों में सब ठीक हो जाएगा।  मालगाड़ी के ट्रैक पर एक मवेशी मृत पड़ा है, जिसे लेकर यह माना जा रहा था कि मवेशी की टक्कर के कारण डिब्बे डिस्टर्ब हुए हैं। इधर सहायक स्टेशन मास्टर अग्रवाल का कहना है कि मवेशी के टकराने से ऐसा नहीं हुआ है। अचानक डिब्बे पटरी से बाहर निकले हैं, जिससे हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना रेल विभाग के अधिकारियों को दी गई। सभी मौके पर पहुंचे हैं अब मालगाड़ी के उस डिब्बे को पहिए लगाकर ट्रैक पर लाने का काम चल रहा है। इस हादसे के बाद सभी यात्री ट्रेनों को भी रोक दिया गया है। फिलहाल रेलवे ट्रैफिक पूरी तरह बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed