{"_id":"63305aadc2a21b7a012eadcb","slug":"mp-news-bjp-mandal-president-pointed-to-his-wife-and-said-that-this-woman-is-a-witch-beaten-up-for-protestin","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बेटी से पत्नी की तरफ इशारा कर कहा यह औरत डायन हैं, विरोध करने पर पीटा, FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बेटी से पत्नी की तरफ इशारा कर कहा यह औरत डायन हैं, विरोध करने पर पीटा, FIR
Sun, 25 Sep 2022 07:12 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 25 Sep 2022 07:12 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में भाजपा अरेरा मंडल के अध्यक्ष मुकुल लोखंड पर पत्नी ने मारपीट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है। लोखंडे की पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने छह साल की बेटी के सामने इशारा कर डायन कहा। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी नगर पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय चेतना लोखंडे पति मुकुल लोखंडे के साथ शिवाजी नगर में रहती है। वह गृहणी है। चेतना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को मेरा पति मेरी 6 साल की बच्ची की तरफ इशारा कर बोला कि यह औरत डायन है। इसके पास मत जाना। इस पर चेतना ने पति से कहा कि तुम छोटी बच्ची को गलत क्यों सीखा रहे हो। तो अचानक मुकुल गाली देते हुए मुझे मारने पीटने लगा। इसके बाद घर से निकाल दिया और कहा कि वापस आई तो जान से मार दूंगा। चेतना ने बताया कि वह अपनी दो बच्चियों को लेकर सतपुड़ा भवन के पास रहने वाले पिता के घर चली गई। पुलिस ने चेतना की शिकायत पर मुकुल लोखंड के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जरूर मामला दबाने की कोशिश करेगी। लेकिन हम इस घरेलू हिंसा से पीड़ित बहन के साथ है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जरूर मामला दबाने की कोशिश करेगी। लेकिन हम इस घरेलू हिंसा से पीड़ित बहन के साथ है।
विज्ञापन
