{"_id":"6324233b75bbbe1cba0f26ba","slug":"mp-news-arunoday-choubey-former-mla-from-khurai-and-close-to-kamal-nath-resigns-from-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: खुरई से पूर्व विधायक और कमलनाथ के करीबी अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: खुरई से पूर्व विधायक और कमलनाथ के करीबी अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया
Fri, 16 Sep 2022 01:39 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ प्रभारी और खुरई से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलाथ को भेज दिया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले टीकमगढ़ जिला प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुणोदय चौबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चौबे ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मैं 30 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहा हूं। लेकिन हाल ही में खुरई में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जो बर्ताव हुआ उससे मैं और खुरई के सभी कार्यकर्ता दुखी है। अत: मैं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ जिला प्रभारी और कांग्रेस के सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
विज्ञापन
अरुणोदय चौबे ने कहा कि कुछ माह पूर्व कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम कर रहे थे। उसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बहुत ज्यादतियां हुई। इसका प्रदेश कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई विरोध नहीं किया गया। ना कोई जांच कमेटी बनी। जबकि घटना में 15 लोगों को जेल जाना पड़ा था। इससे दुखी होकर मैंने पीसीसी चीफ कमलनाथ को इस्तीफा दिया। मैंने 30 से 32 साल कांग्रेस की सेवा की है। अपना खून-पसीना बहाया है। इसके बाद यह सिला मिला है। इस वजह से निर्णय लिया कि ऐसी पार्टी के साथ नहीं रहना।
विज्ञापन
खुरई से विधायक अरुणोदय चौबे की लंबे समय से भाजपा में जाने की चर्चाएं सुनने में आ रही हैं। उनके लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बीजेपी में लाने का रास्ता बनाया है। इसी साल भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर चौबे के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा थी। हालांकि अरुणोदय चौबे ने अपने आगे के भविष्य के बारे में पूछे सवाल पर कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा।
विज्ञापन
