फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: After Chhindwara, Sheopur, Shivraj will now go to Raghogarh, will boost the morale of workers in Digv

MP News: छिंदवाड़ा, श्योपुर के बाद अब शिवराज जाएंगे राघौगढ़, दिग्विजय के गढ़ में बढ़ाएंगे कार्यकर्ताओं का हौसल

Thu, 07 Dec 2023 08:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Dec 2023 08:56 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार प्रदेश में घूम कर जनता से मिल रहे हैं। शिवराज सिंह छिंदवाड़ा, श्योपुर के बाद अब शुक्रवार को राघौगढ़ जाएंगे और दिग्विजय सिंह के गढ़ में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
MP News: After Chhindwara, Sheopur, Shivraj will now go to Raghogarh, will boost the morale of workers in Digv
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद हारी सीटों के दौरों और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। शुक्रवार को शिवराज राघौगढ़ जाएंगे। राघौगढ़ एकमात्र ऐसी विधानसभा सीट है, जहां कांग्रेस पांच बार से चुनाव जीत रही है। इस सीट पर कांग्रेस 1977 से काबिज है। इस बार राघौगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी हीरेंद्र सिंह बंटी कांग्रेस प्रत्याशी और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह से 4505 वोटों से हारे। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को राघौगढ़ में जाकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


छिंदवाड़ा के बाद श्योपुर पहुंचे थे सीएम 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को श्योपुर पहुंचे, यहां पर उन्होंने लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि श्योपुर और विजयपुर विधानसभा से मुरैना लोकसभा चुनाव के लिए इतनी बड़ी लीड देंगे कि इतिहास बन जाएगा। विधानसाभा चुनाव में श्योपुर जिले की श्योपुर और विजयपुर दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले शिवराज छिंदवाड़ा पहुंचे थे। यहां पर भाजपा सभी सातों विधानसभा सीटें हार गई है। वहीं, लोकसभा सीट भी कांग्रेस के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed